-->

Breaking News

आजम खां के खिलाफ जल निगम के वाहन चालकों ने मोर्चा खोला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तुनुक मिजाज मंत्री आजम खां के फैसलों का शिकार जल निगम के वाहन चालक भी हो गए हैं। सरकार के हैवीवेट मंत्री आजम खां के खिलाफ शिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जवाद ने पहले ही मोर्चा खोल रखा रहा। अब वाहन चालक भी उनके खिलाफ आंदोलन के मूड में हैं।

जल निगम में मंत्री आजम खां ने वाहन चालकों के जमकर तबादले किए हैं। मंत्री का मानना है कि यह सब लंबे समय से एक स्थान पर जमे हैं। तबादलों की लंबी-चौड़ी सूची से महकमे में हड़कंप मच गया है। आज से तबादला से पीड़ित सभी वाहन चालकों ने जनजागरण अभियान चलाया है। यह लोग अपने तबादले निरस्त कराना चाहते हैं। वाहन चालकों ने कहा है कि हम लोग सात तक तो जनजागरण अभियान चलाएंगे, इसके बाद भी फैसले पर अमन नहीं हुआ तो आठ सितंबर से वाहनों का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com