-->

Breaking News

जम्मू में भारी बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. 30 गांव प्रभावित हुए हैं. राज्य में चार बच्चों समेत अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. भूस्खलन के कारण दो बार हाइवे को बंद करना पड़ा.सेना ने हेलीकॉप्टर से कई लोगों के सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. बुधवार को जोजिला इलाके में भूस्खलन के कारण श्रीनगर-लेह हाइवे को बंद कर दिया गया. रियासी के काला जाड चसाना में पेड़ गिरने के कारण तीन परिवारों के पांच लोगों की मौत हो गई.इसमें चार बच्चे शामिल हैं. पुंछ जिले में दो स्थानों पर दो लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है. इसी जिले में बीएसएफ का बंकर भी बह गया. इसमें इंस्पेक्टर मोहम्मद रशीद घायल हो गया. यहां हथियार के बह जाने की भी सूचना मिली है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com