-->

Breaking News

प्रधानमंत्री ने शिक्षक दिवस पर राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी और कहा कि दिवंगत राष्ट्रपति अब भी समग्र राष्ट्र के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी। शिक्षक, विद्वान और राजनेता, वह समग्र राष्ट्र के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। मोदी ने इस अवसर पर शिक्षकों को भी शुभकमानाएं दीं। बयान में कहा गया कि शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। हम सभी शिक्षकों को नमन करते हैं, जो निरंतर ज्ञान का दीपक जलाते हैं।

राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com