अलकायदा जैसे संगठनों के खतरे से निपटने के लिए देश तैयार
नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने शुक्रवार को कहा कि अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठनों से खतरा है लेकिन देश ऐसे संगठनों के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।भारत में अभियान शुरू करने के अलकायदा के खतरे के बारे में पूछे जाने पर राहा ने कहा कि ऐसी एजेंसियों से खतरा है, लेकिन देश इनसे निपटने के लिए तैयार है। राहा, वर्ष 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में वायुसेना की भूमिका पर आयोजित सम्मेलन से अलग संवाददाताओं से बात कर रहे थे। अमेरिकी मीडिया और खुफिया एजेंसियों ने कल कहा था कि अलकायदा ने भारत में जिहाद छेड़ने, अपनी गतिविधियों का दायरा बढ़ाने और भारतीय उप महाद्वीप में शरिया लागू करने के लिए एक नई शाखा स्थापित की है।
अलकायदा की मीडिया इकाई के अधिकारी ऐस साहब ने सोशल मीडिया साइटों पर डाले गए एक विस्तृत वीडियो में घोषणा की कि नई शाखा का नाम ‘कायदत अल जिहाद इन द इंडियन सबकॉन्टीनेन्ट’ है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अलकायदा सक्रिय है, लेकिन गुट के नेता अयमन अल जवाहिरी ने कहा कि ‘कायदत अल जिहाद’ उनकी लड़ाई को भारत, म्यामां और बांग्लादेश तक ले जाएगा।सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह वीडियो उप महाद्वीप में ताजा भर्तियां करने का अलकायदा का एक प्रयास हो सकता है क्योंकि उसे लग रहा है कि आईएसआईएस के चलते उसका प्रभाव कम हो रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com