टेस्ट श्रृंखला में भी बांग्लादेश पर दबदबा बनाने उतरेगा वेस्टइंडीज
किंगस्टाउन :
बांग्लादेश के खिलाफ कल से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के
जरिये वेस्टइंडीज पारंपरिक प्रारूप में भी मेहमान टीम पर अपना दबदबा बनाये
रखने के इरादे से उतरेगा।पांच साल पहले वेस्टइंडीज दौरे पर इसी मैदान पर
बांग्लादेश ने सिताराहीन कैरेबियाई टीम पर टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज
की थी। पिछले महीने वनडे श्रृंखला में हालांकि बांग्लादेश को 3 . 0 से
शिकस्त झेलनी पडी है।बांग्लादेश को 2009 की जीत के अपने नायक स्पिन
हरफनमौला शकीबल हसन के बिना आना पडा है जो अनुशासनात्मक कारणों से निलंबन
झेल रहे हैं। आफ स्पिनर सोहाग गाजी भी नहीं खेल सकेंगे जिनके गेंदबाजी
एक्शन की दूसरे वनडे के बाद अंपायरों ने शिकायत की थी।
ऐसे
में बांग्लादेश के लिये दोनों टेस्ट में चुनौती पेश कर पाना काफी मुश्किल
होगा । उसे वेस्टइंडीज की सपाट पिचों पर अपने बल्लेबाजों से रनों का अंबार
लगाने की उम्मीद करनी होगी।दूसरी ओर नये कप्तान दिनेश रामदीन की अगुवाई में
कैरेबियाई टीम जुलाई में न्यूजीलैंड से मिली 2 . 1 से हार का गम भुलाना
चाहेगी ।चैम्पियंस लीग में खेलने के कारण स्पिनर सुनील नारायण और हरफनमौला
ड्वेन ब्/ाावो यह श्रृंखला नहीं खेल रहे हैं । उनकी गैर मौजूदगी में
हालांकि बायें हाथ के स्पिनर सुलेमान बेन के पास अपनी उपयोगिता साबित करने
का सुनहरा मौका होगा ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com