लोगों के पास बिजली-पानी नहीं और पीएम ढोलक बजा रहे हैं: राहुल
अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि देश बिजली संकट से जूझ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री जापान में ढोलक बजा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि जापान की अपनी हाल ही की यात्रा में मोदी ने एक ड्रमर के साथ ड्रम बजाया था।
अपने चुनाव क्षेत्र अमेठी के दौरे पर गए राहुल गांधी ने प्रधानमत्री पर असल मुद्दों से मुंह फेरने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जापान में ढोलक बजा रहे हैं, लेकिन यहां पर लोगों के पास बिजली नहीं है, पानी नहीं है और सब्जियां भी महंगी बिक रही हैं।'
राहुल दो दिन के अमेठी दौरे पर हैं। गुरवार सुबह अमेठी पहुंचे राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र के कुछ गांवों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने उनके सामने बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने की बात उठाई। इसके बाद ही मीडिया के सामने राहुल ने पीएम की यात्रा को लेकर यह टिप्पणी की। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, 'सरकार ने वादे तो बहुत किए थे, लेकिन करप्शन को खत्म करने के लिए अभी कुछ नहीं किया गया। बड़े-बड़े भाषण दिए जा रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा है।' उन्होंने कहा कि नई सरकार को बने 100 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी कोई काम नहीं किया गया है।
राहुल की कांग्रेस में कोई नहीं सुनता हम क्यों सुनें
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू से ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मांगी गई उनकी बात कांग्रेस में ही कोई नहीं सुनता तो हम क्यों सुनें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com