जम्मू कश्मीर में जैश के तीन आतंकवादी मारे गए
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज जैश ए मोहम्मद का एक स्वयंभू जिला कमांडर सहित तीन आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कल शाम पुलवामा के हान्जन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने संयुक्त तलाशी दल पर गोलियां चलायी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। घेरे को और बढ़ा दिया गया और रात में तलाशी रोक दी गई। उन्होंने बताया कि आज सुबह तलाशी अभियान फिर शुरू किया गया और इसके बाद मुठभेड़ फिर शुरू हो गई जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए।
मारे गए आतंकवादियों की पहचान जैश के जिला कमांडर अल्ताफ अहमद राठेर, शौकत अहमद और फारूक अहमद के रूप में हुई है। राठेर कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। प्रवक्ता ने बताया कि अल्ताफ इसी साल बडगाम जिले में एक पुलिस गार्ड से हथियार छीनने वाले समूह का एक सदस्य था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com