चौथा वनडे : भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 206 रन पर समेटा
बर्मिंघम : भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करके मोईन अली की 67 रन की तेजतर्रार पारी के बावजूद इंग्लैंड को चौथे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां 206 रन पर समेट दिया।
मोईन के अपने करियर के सर्वोच्च स्कोर की बदौलत पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाली इंग्लैंड की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पायी लेकिन उसके बल्लेबाज एजबेस्टन के बल्लेबाजी के लिये अनुकूल पिच का सही इस्तेमाल नहीं कर पाये और पूरी टीम 49.3 ओवर में आउट हो गई। इंग्लैंड टीम के केवल तीन बल्लेबाज 20 से अधिक रन बना पाए। मोईन ने अपना दूसरा वनडे अर्धशतक जमाया जिसके लिए उन्होंने 50 गेंद खेली तथा चार चौके और तीन छक्के लगाए।
भारत की तरफ से मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 38 रन देकर तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार (14 रन देकर दो विकेट) और रविंद्र जडेजा (40 रन देकर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया। आर अश्विन और सुरेश रैना को एक-एक विकेट मिला।
अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे धवल कुलकर्णी ने 7 ओवर किए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मोहित शर्मा के अनफिट होने के कारण कुलकर्णी को वनडे में पदार्पण का मौका मिला।
इंग्लैंड ने तीन बदलाव किए। इयान बेल पांव की चोट के कारण बाहर हो गए। उनकी जगह गैरी बैलेन्स को चुना गया जबकि जेम्स ट्रेडवेल और बेन स्टोक्स के स्थान पर मोईन और हैरी ग्रूने को लिया गया। पिछले दो मैचों में अर्धशतकीय साझेदारी निभाने वाले एलिस्टेयर कुक (9) और एलेक्स हेल्स (6) इस बार इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाये।
विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा दिख रहा था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। पिच में नमी थी और इसलिए धोनी ने स्पिनरों को गेंद सौंपने में जल्दबाजी नहीं दिखाई। 18वें ओवर में अश्विन के रूप में स्पिनर उतारा गया जबकि इंग्लैंड 19वें ओवर में 50 रन तक पहुंचा। इयोन मोर्गन (32) और जो रूट (44) ने चौथे विकेट के लिए 80 रन जोड़कर पारी संवारने का प्रयास किया। रूट ने इस बीच वनडे में 1000 रन भी पूरे किए।
पहले 25 ओवर में केवल 87 रन बने और इस बीच नौ चौके लगे। इसके बाद रन गति और धीमी हो गई और 11 ओवर तक कोई बाउंड्री नहीं गई। इस बीच दो विकेट गिरने से पारी फिर से लड़खड़ा गई। मोर्गन ने जडेजा की गेंद पर लेग स्लिप में खड़े रैना को आसान कैच दिया। इसके चार ओवर बाद रूट ने रैना पर रिवर्स स्वीप लगाकर कैच थमाया।
मोईन और जोस बटलर (11) ने इसके बाद 39 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी की। इससे इंग्लैंड को थोड़ी राहत मिली। बल्लेबाजी पावरप्ले के दौरान 41 रन बने। बटलर को हालांकि अंपायर पाल रीफेल ने गलत पगबाधा आउट दिया जबकि मोइन ने 43वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। मोईन को आखिर में अश्विन ने बोल्ड किया जबकि क्रिस वोक्स (10) रैना के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए।
इंग्लैंड से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बुरी तरह हारने वाली भारतीय टीम वनडे सीरीज में बदली हुई नजर आ रही है। भारतीय टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में के तीन मुकाबले हुए हैं, जिनमें इंग्लैंड पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। अब भारत के पास चौथे वनडे में जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com