राजनाथ, आडवाणी ने किए महन्त अवैद्यनाथ के अंतिम दर्शन
गोरखपुर : केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने ब्रहमलीन हुए गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवैद्यनाथ के शनिवार को अंतिम दर्शन किये।
गोरक्षपीठ के सूत्रों ने यहां बताया कि सिंह और आडवाणी ने पीठ परिसर पहुंचकर महन्त अवैद्यनाथ के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये और उनके उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उनके प्रति सहानुभूति प्रकट की।
इस बीच, शुक्रवार रात ब्रहमलीन हुए गोरक्षपीठाधीश्वर के अंतिम दर्शन के लिये साधु-संतों तथा अन्य लोगों का मंदिर परिसर में तांता लगा हुआ है। महन्त के निधन के शोक में आज शहर के लगभग सभी स्कूल और कालेज तथा प्रमुख बाजार बंद रहे।
महन्त के पार्थिव शरीर को कल मंदिर परिसर में समाधि दी जाएगी। इससे पहले उनके उत्तराधिकारी सांसद योगी आदित्यनाथ का नये पीठाधीश्वर के रूप से अभिषेक किया जाएगा।
गौरतलब है कि गोरक्षपीठाधीश्वर 95 वर्षीय महन्त अवैद्यनाथ का शुक्रवार को गोरखपुर में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार थे। वह गोरखपुर से चार बार सांसद तथा मानीराम सीट से पांच बार विधायक रहे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com