छत्तीसगढ़ में चलेगी हाईस्पीड ट्रेन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को हाईस्पीड ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह रेलगाड़ी दुर्ग से बिलासपुर के बीच चलेगी। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभवत: साल के अंत तक यात्रियों को हाईस्पीड ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। रेल मंत्रालय से इसके लिए बजट भी भेज दिया है।
रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने रेल बजट में देशभर में हाईस्पीड ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इस पर अमल करते हुए रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत मेन लाइन का निरीक्षण किया जा रहा है। रायपुर से बिलासपुर के बीच सुपरफास्ट ट्रेनों में 110 किलोमीटर का सफर तय करने में अभी पौने दो घंटे का समय लगता है। हाईस्पीड की ट्रेनों से यह सफर सिर्फ एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
प्रदेश में दुर्ग से बिलासपुर के बीच ही रेलवे ट्रैक तीन लाइनों वाला है। इनमें से एक लाइन को हाईस्पीड के लायक बनाया जा सकता है। इसके सुधार कार्य के लिए अब हर रविवार को ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी शुरूआत पिछले रविवार से हो चुकी है।
अधिकारियों के अनुसार, दुर्ग से बिलासपुर के बीच हाईस्पीड ट्रेन चलाने पर सहमति बनी है, क्योंकि 155 किलोमीटर के इस रूट पर तीन लाइनें हैं, जिनमें से एक नई लाइन है। इस नई लाइन को ही हाईस्पीड ट्रेन के लिए रिजर्व किया जा सकता है।
रायपुर मंडल के डीआरएम राजीव सक्सेना ने कहा कि रायपुर रेल मंडल में हाईस्पीड रूट डेवलप करने का काम शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले दुर्ग से बिलासपुर के बीच हाईस्पीड ट्रेन चलाई जाएगी, क्योंकि इस रूट को हाईस्पीड में बदलना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com