सोनम-दीपिका फिर आमने-सामने
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर वर्ष 2007 में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' और 'सांवरिया' से आमने-सामने थीं। उस समय दीपिका विजेता के रूप में उभरी थीं। सात साल बाद, वे दोनों एक बार फिर आमने-सामने हैं। दोनों की फिल्में इस माह में एक सप्ताह के अंतराल पर रिलीज हो रही हैं।
दीपिका की 'फाइंडिंग फेनी' 12 सितंबर और सोनम की 'खूबसूरत' 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। दोनों ही इस बात का पूरा ख्याल रख रही हैं कि अपनी फिल्म का अच्छे से अच्छा प्रचार करें। शाहरुख खान के साथ मिलकर सफल फिल्म 'ओम शांति ओम' देने वाली दीपिका 'बचना ऐ हसीनों', 'लव आज कल', 'हाउसफुल', 'आरक्षण' और 'कॉकटेल' सरीखी फिल्मों से अपना लोहा मनवा चुकी हैं।
उधर, सोनम ने 'थैंक यू', 'मौसम' और 'प्लेयर्स' सरीखी बड़ी फिल्मों में भूमिका निभाई, हालांकि ये सभी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई सकीं. सोनम को 'रांझना' के लिए काफी सराहना मिली थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com