बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने कश्मीर आएंगे सेना प्रमुख
श्रीनगर : सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग का बुधवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर आने का कार्यक्रम है। यहां वह बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित कश्मीर घाटी में सशस्त्र बलों द्वारा चलाए जा रहे बचाव एवं राहत अभियान का जायजा लेंगे।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख श्रीनगर का दौरा करेंगे और सेना तथा एनडीआरएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वह सेना, वायुसेना और एनडीआरएफ द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियानों का भी जायजा लेंगे और जीओसी इन कमांड लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा उन्हें स्थिति की जानकारी देंगे।जम्मू कश्मीर में विनाशकारी बाढ़ ने करीब 200 लोगों की जान ले ली है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com