विश्व कप के दावेदार हैं भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका : चैपल
नई दिल्ली : पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल का मानना है कि अगले साल होने वाले विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका खिताब के प्रबल दावेदार हैं। चैपल ने अपने कालम में लिखा, ‘टीमें अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के चरण में पहुंच गयी हैं और ऐसा लगता है कि तीन बड़े नाम तैयारी के लिहाज से काफी आगे हैं जबकि एक शुरूआती दौर में बाहर होने की स्थिति में दिख रही है।’
उन्होंने कहा, ‘आस्ट्रेलिया, भारत और दक्षिण अफ्रीका में से कोई विजेता बन सकता है और सफलता में कप्तानी की भूमिका अहम होगी। वेस्टइंडीज छुपा रूस्तम है। जहां तक इंग्लैंड का सवाल है तो कप्तानी की वजह से उसके स्याह दिन आगे भी जारी रह सकते हैं।’ क्रिकेटर से कमेंटेटर बने चैपल ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया अच्छी स्थिति में हैं क्योंकि उनके पास दमदार कप्तान हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी में टेस्ट कप्तान के रूप में स्पष्ट खामियां नजर आती हैं लेकिन खेल के छोटे प्रारूपों में वह बेहतरीन कप्तान हैं। चैपल ने कहा कि भारत को विश्व कप से पहले कुछ खामियों को दूर करना होगा।
उन्होंने कहा, ‘यदि भारत आगे तक बढ़ने में सफल रहता है तो सेमीफाइनल में उसका मुकाबला आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हो सकता है। ऐसे में उसके पास लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचने का बढ़िया मौका रहेगा।’ इंग्लैंड की विश्व कप की तैयारियों के बारे में चैपल ने कहा कि लगता है कि वे अपनी मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप को लेकर अनिश्चित हैं और वनडे बल्लेबाजी में पुराना थका हुआ फार्मूला अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘भारत के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने खेल दिखाया लगता था कि जैसे कि वह देर से रात्रि भोजन करने से बचना चाहते हैं। एलिस्टेयर कुक का भले ही मानना है कि ग्रीम स्वान की यह टिप्पणी कि ‘इंग्लैंड की विश्व कप जीतने की कोई संभावना नहीं है’ मददगार नहीं होगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है यह टिप्प्णी स्वान की आफ ब्रेक की तरफ सटीक नहीं है।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com