-->

Breaking News

यूपी के लोगों की सुरक्षित वापसी के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिकारियों से जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे लोगों को वहां से बाहर निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।एक सरकरी प्रवक्ता ने बताया कि अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ मामले में को-ऑर्डिनेट करने के लिए दिल्ली में तैनात स्थानीय आयुक्त (कमिश्नर) और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से बाढ़ वाले क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के लोगों की सुरिक्षत वापसी सुनिश्चित करने को कहा है।

हाल ही में पीलीभीत जिले की बरखेड़ा सीट से सपा विधायक हेमराज वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें लखीमपुर-खीरी जिले के करीब 2000 लोगों के घाटी में फंसे होने की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी सुरक्षित वापसी के लिए निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने श्री वर्मा को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार अपने लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

भाजपा पर बरसे अखिलेश

मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश में बिजली सुचारू रूप से चलाने के लिए कोयला नहीं दे रही है और भाजपा जनता से झूठे वादे करके चुनाव जीती है।मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि बाबा 'लव जिहाद' की बात करते हैं। उन्हें याद होना चाहिए कि लोकसभा में नेता जी ने ऐसा दांव चला था कि वो रो रहे थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com