-->

Breaking News

पूर्व डीआईजी डीजी वंजारा को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत

मुंबई: गुजरात के पूर्व डीआइजी डीजी वंजारा को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोहराबुद्दीन फर्ज़ी मुठभेड़ केस में वंजारा को यह जमानत मिली है। गौर हो कि वर्ष 2007 से वंजारा जेल में बंद हैं। बॉम्बे हाइकोर्ट ने वंजारा पर जमानत के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं। इन शर्तों के मुताबिक वंजारा को अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करना होगा। 

सोहराबुद्दीन और तुलसी प्रजापति फर्जी मुठभेड़ में आरोपी गुजरात पुलिस के पूर्व उपमहानिरीक्षक डी जी वंजारा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरूवार को सात साल बाद सशर्त जमानत दे दी। वंजारा को वर्ष 2007 में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। अपनी गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने पुलिस से इस्तीफा दे दिया था। वंजारा इशरत जहां मुठभेड़ मामले में भी आरोपी हैं।

सीबीआई की शिकायत के मुताबिक वंजारा ने 15 जून 2004 को अहमदाबाद की डेटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (डीसीबी) की टीम का नेतृत्व किया था। इस टीम ने इशरत जहां, जावेद शेख उर्फ प्रनेश पिल्ले और दो कथित पाकिस्तानी नागरिक जीशन जोहर और अमजद अली राणा को मार गिराया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com