EC ने योगी आदित्यनाथ को घृणापूर्ण बयानों के लिए फटकार लगाई
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में उपचुनावों से दो दिन पहले चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को हाल में नोएडा में एक भाषण के दौरान ‘द्वेष की भावना भड़काने’ के लिए फटकार लगाई और राज्य के चुनाव अधिकारियों को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के काम को सुनिश्चित करने को कहा। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में योगी आदित्यनाथ को भविष्य में अपने भाषणों के प्रति सचेत रहने की भी चेतावनी दी ।
आयोग ने उत्तरप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आदित्यनाथ के खिलाफ अगर गुरुवार शाम पांच बजे तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है तो प्राथमिकी दर्ज हो । उत्तर प्रदेश में नोएडा तथा अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को उपचुनाव होने वाले हैं और आदित्यनाथ भाजपा के मुख्य प्रचारक हैं ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com