-->

Breaking News

कर, वित्तीय क्षेत्र सुधारों को आगे बढाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: मोदी

टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारोबारी माहौल सुधारने के लिए कर एवं वित्तीय क्षेत्र सुधारों को आगे बढाने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता आज व्यक्त की।

मोदी की जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने निवेश को बढावा देने के लिए कर, प्रशासनिक व वित्तीय सुधारों के जरिए भारत में कारोबारी माहौल में और सुधार की अपनी प्रतिबद्धता रेखांकित की।’ इससे पहले यहां प्रमुख उद्योगपतियों के साथ परिचर्चा के दौरान मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत के विकासात्मक प्रयासों में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने जापानी कंपनियों के निवेश प्रस्तावों की भेदभावरहित व जल्द मंजूरी का वादा किया। जापानी कंपनियों की मदद के लिए पीएमओ के अधीन विशेष प्रबंधन टीम गठित करने की घोषणा की गई।

मोदी सरकार ने जुलाई में संसद में पेश पहले बजट में अनेक निवेशक अनुकूल कदमों की घोषणा की और आश्वस्त किया कि पूर्व प्रभाव वाला कोई ऐसा कानूनी संशोधन नहीं करेंगे जिससे कंपनियों पर कोई नयी देनदारी आये।

सरकार ने रक्षा व रेलवे सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: संबंधी नियमों में भी ढील दी है। इसके अलावा उसने बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा को मौजूदा 26 प्रतिशत से बढाकर 49 प्रतिशत करने के लिए विधेयक संसद में पेश किया है। भारत की आर्थिक वृद्धि दर अप्रैल जून तिमाही में बढ़कर 5.7 प्रतिशत हो गई जो कि नौ तिमाहियों में सबसे अधिक है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com