-->

Breaking News

शराब के बजाय मोतियाबिंद से ज्यादा होती हैं सड़क दुर्घटनाएं: गडकरी

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए शराब से बड़ा कारण मोतियाबिंद है।

गडकरी ने यहां सड़क सुरक्षा पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, सड़क दुर्घटनाओं के लिए मोतियाबिंद, शराब से बड़ी समस्या है। महाराष्ट्र में 45 प्रतिशत सरकारी चालक इससे पीड़ित हैं, लेकिन वे सरकारी अस्पतालों से फर्जी प्रमाण पत्र हासिल कर लेते हैं।’ उन्होंने कहा कि घटिया अभियांत्रिकी तथा खराब आयोजना सड़क दुर्घटना के दो अन्य प्रमुख कारक हैं।

गडकरी ने कहा, अभियांत्रिकी सड़क निर्माण का महत्वपूर्ण पहलू है, विस्तृत परियोजना रपट (डीपीआर) में अनेक गलतियां होती हैं, खराब सड़कें बनाना दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि सड़क व यातायात अभियांत्रिकी के अध्ययन तथा बेहतर डीपीआर तैयार करने की जरूरत है।

भारत में हर साल 1.40 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। यह दुनिया भर में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले कुल जानी नुकसान का दस प्रतिशत से अधिक है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com