मेरा जन्मदिन न मनाएं, बाढ़ पीड़ितों की मदद करें: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे उनका जन्मदिन न मनाएं, बल्कि जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। मोदी ने अपने निजी ट्विटर खाते से जारी एक अपील में कहा है कि मित्र और शुभचिंतक 17 सितंबर को उनका जन्मदिन मनाने की योजना बना रहे हैं।
मोदी ने हिंदी में जारी ट्वीट में कहा है कि मैं हर किसी से अनुरोध करता हूं कि मेरा जन्मदिन न मनाएं। हमें एकजुट होकर जम्मू एवं कश्मीर के हमारे भाइयों एवं बहनों की यथासंभव हर तरह से मदद करनी चाहिए।
मोदी ने लिखा कि कई मित्र और शुभचिंतक मेरा जन्मदिन अलग–अलग तरीके से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। मेरी सभी से प्रार्थना है कि मेरा जन्मदिन न मनाया जाए और हम मिलकर जम्मू-कश्मीर के अपने बहन-भाइयों के लिए तन-मन-धन से जो मदद कर सकते हैं, करें।
मोदी ने लिखा कि चीन के राष्ट्रपति 17 सितंबर को गुजरात से भारत यात्रा शुरू करेंगे। उनके स्वागत में कार्यक्रम होंगे लेकिन मेरे जन्मदिन के निमित्त कुछ नहीं होगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com