छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव, लगभग 50 फीसदी मतदान
रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में क्षेत्र के लगभग 50 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डी डी सिंह ने आज यहां भाषा को बताया कि कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ तथा दोपहर बाद तीन बजे तक क्षेत्र के 49.86 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। क्षेत्र में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान हुआ।
सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मतदान की यह प्रारंभिक जानकारी है तथा मतदान दलों की वापसी के बाद मतदान प्रतिशत के बारे सही जानकारी मिल सकेगी।अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के 77 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सिंह ने बताया कि अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 202 मतदान केंद्र बनाए गए थे जहां क्षेत्र के एक लाख 51 हजार 894 मतदाताओं में से लगभग 50 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com