विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज जाएंगी अफगानिस्तान
नई दिल्ली : अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की उत्सुकता से हो रही प्रतीक्षा के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस मित्र राष्ट्र का बुधवार को दौरा करेंगी। उनके दौरे का मकसद संबंधों को मजबूती देना तथा समस्याओं से घिरे इस देश में भारत द्वारा क्रियान्वित की जा रही मुख्य परियोजनाओं की समीक्षा करना है।
विदेश मंत्री के रूप में पहली बार वहां जा रही सुषमा कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई से बातचीत करेंगी। इसमें भारत द्वारा रक्षा एवं सुरक्षा सहायता बढ़ाये जाने का मुद्दा भी शामिल हो सकता है।
अफगानिस्तान भारत पर इस बात के लिए जोर डाल रहा है कि नाटो बलों की वापसी नजदीक आने के कारण उसे सैन्य उपकरणों की आपूर्ति की जाये। करजई पहले ही भारत को वांछित वस्तुओं की सूची सौंप चुके हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या राजग सरकार अफगानिस्तान के बारे में नीति की समीक्षा करेगी, सुषमा ने कहा कि इसमें बदलाव का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने दावा किया कि भारत पुनर्निर्माण में उस देश की मदद जारी रखेगा। अफगानिस्तान के साथ भारत के संबंध जारी करने की प्रतिबद्धता जताते हुए सुषमा ने कहा कि उस देश का जो भी राष्ट्रपति बनेगा, भारत उसको सहयोग देना जारी रखेगा।उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में किसी को भी अपना पसंदीदा घोषित नहीं किया है। चाहे वह अब्दुल्ला अब्दुल्ला हो या अशरफ गनी, जो भी राष्ट्रपति बनेगा हम उसके साथ काम करेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com