-->

Breaking News

भारत आतंकवाद विरोधी सभी गतिविधियों का समर्थन करेगा : वीके सिंह

मुंबई: भारत ने वैश्विक आतंकवाद के सफाए के लिए आज अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस समस्या को समाप्त करने के लिए होने वाली किसी भी पहल का वह समर्थन करेगा। विदेश राज्य मंत्री जनरल (अवकाशप्राप्त) वी के सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘ भारत सभी मंचों पर उन सभी चीजों का समर्थन करता है जिसे आतंकवाद विरोधी गतिविधि करार दिया गया हो। वह हमेशा आतंकवाद विरोधी प्रयासों का समर्थन करता है।’ सिंह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भारत आईएसआईएस के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का समर्थन करेगा। आईएसआईएस ने इराक और सीरिया में एक बड़े क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है तथा महिलाओं और बच्चों सहित हजारों लोगों को पकड़ रहा है और हत्याएं की हैं।

मंत्री का बयान ऐसे दिन आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अंतत: ‘इस्लामिक स्टेट’ को नष्ट करने का संकल्प जताया है और इसके खिलाफ हवाई हमले का सुव्यवस्थित अभियान शुरू करने की घोषणा की है। सिंह ने कहा, ‘ मैं काफी आश्वस्त हूं कि अगर अमेरिका आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में समर्थन चाहता है, उसे अधिकतर विश्व का समर्थन मिलेगा। ’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com