-->

Breaking News

केरल की ट्रेनी IPS महिला की तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली: केरल की ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर मरीन जोसफ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर वायरल हो गई हैं। उन्हें लेकर शेयर और मैसेज जमकर किए जा रहे हैं। कई फेसबुक यूजर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर तो उन्हें कह रहे हैं कि वे उनके हाथों खुशी-खुशी गिरफ्तार होना चाहते हैं।

कुछ मनचलों ने तो यहां तक कह डाला कि वे जान-बूझकर चोरियां करेंगे, जिससे गिरफ्तार हो सके। फेसबुक करने वालों ने उसमें लाइक्स और शेयर की झड़ी लगा दी है। यही नहीं, तस्वीर व्‍हाट्स एप्‍प में भी जमकर शेयर हो रही है। लोगों के अचानक फेसबुक में इतने मैसेज और शेयर देखकर मरीन ने एक पोस्ट लिखा कि यह खबर सही नहीं है और वह कोच्चि की नई एसीपी नहीं है और फिलहाल वह हैदराबाद के एनपीए में ट्रेनिंग कर रही हैं।

मरीन जोसफ एक आईपीएस ट्रेनी है और वह कोच्चि में दो हफ्ते की ट्रेनिंग के लिए गईं थीं और अब लौट आई हैं। गौर हो कि हाल ही में मरीन को Y20 ऑस्ट्रलिया समिट के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। गौर हो कि  मरीन ने साल 2012 में पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास की है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com