-->

Breaking News

कैटरीना कैफ चुनी गईं दुनिया की सबसे सेक्सी महिला

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक बार फिर दुनिया की सबसे सेक्सी महिला बन गई हैं। हाल ही में एक प्रमुख समाचार पत्र ने यूथ सर्वे कराया, जिसमें कैटरीना कैफ को 'सेक्सिएस्ट वूमेन अलाइव' चुना गया। कैटरीना ने एंजेलिना और बेयोंस को भी पीछे छोड़ दिया। उन्हें इस सर्वे में 37% वोट मिले और वे नंबर-1 चुनी गईं।

हालांकि कैटरीना पहली बार नहीं बल्कि लगातार 5वी बार दुनिया की सबसे सेक्सी महिला बनी है। ये कारनामा करने वाली वे एकमात्र बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। कुछ समय पहले एक मैगजीन ने कैट को भारत की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब भी दिया था।

ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी के एक सर्वे में भी कैटरीना को भारत की सबसे आकर्षक पर्सनलिटी के रूप में चुना गया। देश के 15 बड़े शहरों में कराए गए इस सर्वे में कटरीना को टॉप 10 में जगह मिली है। इस दौड़ में कैटरीना के अलावा शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, महेंद्र सिंह धोनी और आमिर खान भी शामिल थे। कैटरीना इस लिस्ट में स्थान हासिल करने में कामयाब रही।

पिछले साल कटरीना दुनिया की टॉप-50 सेक्सी एशियाई महिला की लिस्ट में भी शामिल हुई थी। इन दिनों कैटरीना फिल्म 'बैंग बैंग' को लेकर चर्चा में है। इसमें वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com