सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा 'Playing It My Way' का विमोचन 6 नवंबर को
नई दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बहु प्रतीक्षित आत्मकथा का विमोचन मुंबई में छह नवंबर को होगा।
‘प्लेइंग इट माय वे’ शीर्षक वाली इस किताब का प्रकाशन होडर एंड स्टाउटन ने किया है। भारतीय उपमहाद्वीप में इसके प्रकाशन अधिकार हेशेट इंडिया के पास है। किताब के सह लेखक मशहूर क्रिकेट इतिहासकार और खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार हैं।
तेंदुलकर ने प्रकाशकों द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, मुझे पता है कि अपनी कहानी लिखने के लिये रजामंदी जताने के मायने है कि मुझे पूरी तरह से ईमानदार रहना होगा और मैने उसी तरह से अपनी क्रिकेट खेली है। मैने ऐसे कई पहलुओं को छुआ है जो पहले कभी सार्वजनिक जानकारी में नहीं आये।
उन्होंने कहा, मुंबई में पैतीस साल पहले पहली बार बल्ला उठाने से लेकर आखिरी बार पवेलियन लौटने तक मैने कई घटनाओं को इस किताब में समेटा है। तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, मेरी आत्मकथा छह नवंबर को उपलब्ध होगी। काफी रोमांचित हूं।
#PlayingitMyWay, my autobiography will be available on Nov 6th. Here’s a little preview #Excited ! pic.twitter.com/e7mZSQdlmQ
— sachin tendulkar (@sachin_rt) September 2, 2014

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com