-->

Breaking News

खट्टर ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ

चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर आज पंचकूला के मेला मैदान में हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावे कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता भी हिस्सा ले रहे हैं।

- मनोहर लाल खट्टर  हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे

- शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर अमित शाह, वसुंधरा राजे, सुषमा स्वराज, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन, मेनका गांधी और वीके सिंह पहुंचे

- मनोहर लाल खट्टर 11.23 बजे शपथ लेंगे

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे भाजपा नेता अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु और ओ. पी. धनखड़ हरियाणा कैबिनेट के प्रत्याशियों की पहली पंक्ति में शामिल हैं। हरियाणा भाजपा के प्रमुख राम बिलास शर्मा भी कैबिनेट की रेस में हैं। वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र सिंह की पत्नी प्रेम लता को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वहीं दो बार की विधायक कविता जैन भी मंत्रीमंडल में शामिल हो सकती हैं।

खट्टर के शपथग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई अन्य नेताओं को आमंत्रित किया गया है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर, धर्मगुरु श्री श्री रविशंकर, योग गुरु बाबा रामदेव समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मनोहर लाल खट्टर के शपथग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

खट्टर के शपथग्रहण समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी शामिल होंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बादल ने अपनी पार्टी शिरोमणि अकाली दल और इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया था। शिअद और भाजपा के बीच पंजाब में गठबंधन है लेकिन पड़ोसी हरियाणा में अकाली दल ने बादल परिवार और जेल में बंद ओम प्रकाश चौटाला के बीच पारिवारिक संबंधों का हवाला देते हुए इनेलो का समर्थन किया। इनेलो प्रमुख चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाला में दोषसिद्धि के बाद तिहाड़ जेल में बंद हैं। बादल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी भी करेंगे जो कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

इस समारोह के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के भी पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा के मद्देनजर 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हरियाणा में भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उसे 90 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें मिली हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com