केंद्रीय मंत्री नाईक के बेटे ने निकाली भड़ास
पणजी। मोदी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद विवाद का जिन्न बाहर आ गया है। भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने पहले शपथ समारोह का बहिष्कार किया तो अब विभागों में फेरबदल कर केंद्रीय मंत्री श्रीपद यसो नाईक का कद घटाए जाने पर उनके बेटे सिद्देश ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भड़ास निकाली है। सिद्देश की इस पोस्ट को लोगों का समर्थन मिल रहा है।
रविवार को राजग सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में 21 नए मंत्रियों को शामिल किया गया, तो कुछ पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले गए। गोवा से ताल्लुक रखने वाले पर्यटन और संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे श्रीपद नाईक का पद घटाते हुए उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के साथ नवगठित आयुष मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया है।
अपने पिता का कद घटाए जाने से नाराज सिद्देश ने सोमवार को फेसबुक पर लिखा, "सीधे पेड़ को काटा गया है। इससे निराशा हुई।" सिद्देश भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी हैं। उनकी इस पोस्ट पर न केवल राजनीतिक हलकों बल्कि आम लोगों ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
कुछ लोगों ने नाईक से पर्यटन मंत्रालय वापस लिए जाने को गोवा के लिए झटका करार दिया है। भाजपा विधायक विष्णु वाघ ने भी नाईक का कद घटाए जाने पर निराशा व्यक्त की है। नाईक के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले गोवा के दूसरे नेता हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com