मांझी ने कहा , विजिलेंस की फाइल खुली तो भाजपा नेता कहीं के नहीं रहेंगे
पटना।
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि निगरानी (विजिलेंस) की फाइल
खुलने पर भाजपा नेता कहीं के नहीं रहेंगे। भाजपा नेता हमसे इस्तीफे की
मांग कर रहे हैं, लेकिन हम उनसे इस्तीफा नहीं मांगते हैं, जिनके परिजन
रेपकांड व सेक्स स्कैंडल में फंसे हुए हैं और जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप
हैं। बिहार भाजपा के कुछ नेताओं पर निगरानी का मामला चल रहा है।
मुख्यमंत्री सोमवार को जनता दरबार के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मेरा कोई मतभेद नहीं है। उनसे समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता है। वे पार्टी और हम सरकार का काम देख रहे हैं। केंद्र सरकार बिहार के साथ नाइंसाफी कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार में बिहार के जनप्रतिनिधियों को ठगा है। पहली बार सांसद बनकर आने वालों को कैबिनेट मंत्री का पद मिला, लेकिन चार बार सांसद रहे रामकृपाल यादव को राज्य मंत्री बनाया गया। कहा, बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com