सोनाक्षी ने ‘राधा’ गाने के लिए घटाया वजन
मुंबई: फिल्म निर्माता बोनी कपूर वैसे तो अपनी आने वाली फिल्म ‘तेवर’ में पहली बार अपने बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन तारीफें वह फिल्म की नायिका सोनाक्षी सिन्हा की करते दिख रहे हैं।
कपूर ने कहा, ‘‘फिल्म ‘तेवर’ में सोनाक्षी का अवतार देखिए। सोनाक्षी इतनी ज्यादा खूबसूरत कहीं नहीं लगीं। उन्होंने ‘राधा नाचेगी’ गाने के लिए कितना वजन कम किया। देखिए कितनी खूबसूरती से उन्होंने नृत्य किया है।’’
कपूर यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ‘‘बहुत कम अभिनेत्रियां मिश्रित शास्त्रीय गीतों पर इतनी सहजता से नृत्य कर पाती हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वह सोनाक्षी के साथ बहुत जल्द दूसरी फिल्में करना चाहेंगे।
कहा जा रहा है कि फिल्म ‘तेवर’ का ‘राधा नाचेगी’ गाना काफी बड़े बजट में फिल्माया गया है। कपूर ने कहा, ‘‘हमें स्टूडियो में यमुना के किनारे के सेट को नए सिरे से तैयार करना पड़ा। यह आसान नहीं था... न ही सस्ता था।’’ बोनी कपूर सोनाक्षी को अपनी एक और फिल्म में नायिका ले रहे हैं, जो एक दक्षिण भारतीय फिल्म का रीमेक होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com