-->

Breaking News

रेल किरायों की समीक्षा की कोई योजना नहीं: गौड़ा

नई दिल्ली : रेल मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने  कहा कि ईंधन की कीमतों में हालिया कमी के बाद भी यात्री किरायों की समीक्षा करने की रेलवे की कोई योजना नहीं है । गौड़ा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस बाबत कोई भी फैसला उस वक्त किया जाएगा जब रेलवे ईंधन समायोजन अवयव (फुएल अडजस्टमेंट कॉम्पोनेंट) से जुड़ी पुनरीक्षण योजना की समीक्षा करेगा ।

इस योजना का पुनरीक्षण हर छह महीने पर होता है और अगला पुनरीक्षण दिसंबर में होगा । रेल मंत्री ने कहा, ‘ईंधन की कीमतों को आंकने के लिए एक व्यवस्था है । यह हर छह महीने बाद होता है ।’ रेलवे ने इस साल जून में सभी श्रेणियों के यात्री किरायों में 14.2 फीसदी का इजाफा किया था । मालभाड़े में भी 6.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी ।

उत्तर भारत में धुंध भरे मौसम के मद्देनजर करीब 30 ट्रेनें रद्द किए जाने के सवाल पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अरूणेंद्र कुमार ने कहा कि अन्य ट्रेनों की सुचारू आवाजाही और खराब दृश्यता के दौरान ट्रैफिक सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय किया गया । उन्होंने कहा, ‘जब धुंध होती है तो ट्रेनों के अलावा कुछ नहीं चलता । हमने सुरक्षा पर जोर दिया है भले ही ट्रेन देर से चले । ट्रेनें रद्द की हैं ताकि अन्य ट्रेनें सुचारू ढंग से चलें ।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com