दिग्विजय की चिदंबरम को चुनौती, मुश्किल में फंसी सोनिया की कांग्रेस
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर धमाकेदार बयान देकर कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह से जब सवाल किया गया कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने पर आप क्या कहना चाहते हैं? तो दिग्विजय सिंह ने राहुल को पार्टी की कमान सौंपने की पैरवी करते हुए कहा कि राहुल गांधी को पार्टी की पूरी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उनको और ज्यादा सक्रियता से मीडिया और जनता के बीच जाना चाहिेए। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर दिग्विजय ने जवाब दिया कि गांधी परिवार से बाहर भी कोई कांग्रेस सदस्य पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकता है। अगर चिंदबरम चाहें तो वह भी चुनाव लड़ सकते हैं। प्रियंका गांधी को पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने पर पर दिग्विजय ने कहा कि प्रियंका गांधी पर कोई फैसला उनका परिवार लेगा।
ओबामा के भारत दौरे पर दिग्विजय ने कहा कि अगर ओबामा जी तशरीफ ला रहे हैं तो उनका हार्दिक स्वागत है। लेकिन पीएम ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि WTO के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत नहीं हुई है। इसका किसानों पर क्या असर पड़ेगा? मोदी सरकार किसान विरोधी है। मोदी सरकार गरीब विरोधी और अमीरों की सरकार है।
संघ प्रमुख भागवत के 800 साल बाद देश में हिंदू सरकार कहने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि भागवत जी से मैं पूछना चाहता हूं कि हिंदू शब्द क्या है? हिंदू सिंधु से बना है। हमारे पुराणों में भी हिंदू शब्द नहीं बल्कि सनातन धर्म का जिक्र किया गया है। हिंदू धर्म सनातन धर्म है। संघ के लोग समाज को विभाजित कर रहे हैं। आरएसएस प्रमुख अगर यूनिवर्सिटी में डायवर्सिटी की बात कर रहे हैं तो वह संघ में मुस्लिमों को क्यों नहीं शामिल करते?
मोदी सरकार छह महीने के अब तक के कामकाज पर दिग्विजय सिंह ने कहा, ''मोदी की मार्केटिंग जबरदस्त है, कम्युनिकेटर अच्छे हैं लेकिन उनके पास प्रोडक्ट नहीं है। मोदी सिर्फ अच्छा बोल सकते हैं।'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com