-->

Breaking News

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में मुकावला

टीकमगढ़। नगरीय निकाय चुनाव में सीघा मुकावला भाजपा और कांग्रेस में चल रहा है। जिन्हें नगर की जनता पहचानती है और जनता के बीच में हमेशा दिखाई दिये है। जनता की हर समय दोनो पार्टी के लोगो ने मदद की है। नगरीय निकाय चुनाव में इस बार आरक्षित सीट पिछड़ा वर्ग महिला आई। महिला सीट आरक्षित होने के कारण नगर के नेताओ ने पिछड़ा वर्ग में आने के कारण अपनी पत्नियों को पार्टी से टिकट लेकर जनता के बीच मैदान में उतारा और नगर में अपना सिम्बल लेकर जनता के बीच प्रचार प्रसार करने लगी। भाजपा को नगर में जनसमर्थन हर गली मुहल्ले में मिल रहा है। भाजपा कार्यकताओं द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। और सैकडों लोग पार्टी का काम पूर्ण ईमानदारी से कर भाजपा की विकास कार्या की सूची गिना रहे है। भाजपा में जो लोग भितरघाती थे उन्हें पार्टी ने पहलक ही निष्काशित कर दिया। कांग्रेस में भितरघात के कारण कांग्रेस का पलड़ा कमजोर दिख पड़ रहा है। कांग्रेसके पदाधिकारियों और कार्यकताओ को नगरपलिका चुनाव में टिकट न मिलने के कारण भितरघाती अदर ही अन्दर जनता को भडकाने मे लगे हुयें है। और पार्टी की कमजोरी लोगो के बता रहे है। कांग्रेस के कार्यकताओ को टिकट नही मिलने कारण पूर्व में पार्टी के कार्यकताओ ने पार्टी से इस्तीफ दे दिया था। लोगो ने बताया की जनता विकास को देखती है और विकास की ओर ही जनता भागती है। दोनो पार्टी के अलावा जो भी चुनावी मैदान में है उन्हें जनता पसन्द नही कर रही है। और नाही कही जन समर्थन मिल रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com