जाट नेता बिरेंद्र सिंह बने केंद्र में मंत्री
नई दिल्ली: हरियाणा के कद्दावर जाट नेता चौधरी बिरेंद्र सिंह के साथ किस्मत ने कई बार दगा किया लेकिन इस बार वक्त उन पर मेहरबान रहा और वह केंद्र की भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार में मंत्री बनने में सफल रहे। वर्ष 2004 में वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में थे लेकिन बाजी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ रही।
वर्ष 2010 में मनमोहन सिंह सरकार में भी अंतिम क्षणों में वह मंत्रिमंडल में शामिल होने से रह गए। पूर्व कांग्रेसी नेता बिरेंद्र सिंह का मोदी सरकार में शामिल होना उनके लंबे राजनीतिक कैरियर का एक बेहद सुखद और दुर्लभ खुशी का क्षण है।
अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्हें हुड्डा और इंडियन नेशनल लोकदल के ओम प्रकाश चौटाला जैसे जाट नेताओं की छाया में रहने को मजबूर होना पड़ा था लेकिन इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा दांव चला और कांग्रेस से चार दशकों का नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
यह दांव उनके लिए फायदेमंद रहा और भाजपा के राज्य की सत्ता में आने के साथ ही उनकी पत्नी भी विधायक का चुनाव जीतने में सफल रहीं। उत्तर भारत के प्रख्यात किसान नेता सर छोटू राम के पौत्र 68 वर्षीय चौधरी बिरेन्द्र सिंह राज्य विधानसभा में चार बार विधायक रहे हैं और हरियाणा में तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
हरियाणा में हुड्डा सरकार के साथ उनके बढ़ते मतभेदों के कारण वर्ष 2010 में उन्हें राज्यसभा भेज दिया गया। उनका मनमोहन सिंह सरकार में शामिल होना एकदम तय माना जा रहा था लेकिन अंतिम क्षणों में उन्हें राजनीतिक पटखनी दे दी गई। हालांकि कांग्रेस ने अपनी शीर्ष नीति नियंता इकाई कांग्रेस कार्यसमिति में स्थायी सदस्य बनाकर उनके जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की लेकिन यह दुख उन्हें सालता रहा कि उनका हक मारा गया है।
राज्य में भाजपा के उत्थान ने उन्हें एक मौका दिया और जाट नेता के रूप में उनका कद्दावर व्यक्तित्व भी भाजपा के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। भाजपा का मानना था कि सरकार में बिरेंद्र सिंह के प्रवेश से राज्य में जाट समुदाय पार्टी के करीब आएगा जहां जाट समुदाय बहुसंख्यक और बेहद प्रभावशाली भूमिका में है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com