-->

Breaking News

लंदन और टोक्यो से ज्यादा बढ़ेगी दिल्ली वालों की आय

नई दिल्ली । महिलाओं की सुरक्षा, बिजली आपूर्ति और गंदगी को आधार बना कर भले ही कुछ लोग दिल्ली का उपहास उड़ाएं, लेकिन आने वाले कुछ वर्षो में राजधानी में रहने वालों की आर्थिक स्थिति लंदन और टोक्यो जैसे विकसित देशों के निवासियों से भी बेहतर हो सकती है। यही नहीं सुरक्षा के मामले में भी दिल्ली की स्थिति कई वैश्विक महानगरों से बेहतर है।डॉयचे बैंक के समर्थन से लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक शोध केंद्र की तरफ से किए गए एक वैश्विक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

अर्बन एज नाम के इस शोध केंद्र की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2012 से वर्ष 2030 के बीच दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय में सात फीसद का इजाफा होगा। इसी अवधि में लंदन में दो, टोक्यो में 1.1 और लागोस में 6.6 फीसद की औसत वृद्धि होगी। यह रिपोर्ट लंदन, टोक्यो, लागोस, न्यूयॉर्क, इस्तांबुल, बर्लिन और बोगाटो जैसे दुनिया के नौ बड़े महानगरों के बीच का एक तुलनात्मक अध्ययन है। इसे शुक्रवार को डॉयचे बैंक के को-चेयरमैन अंशु जैन ने एक कार्यक्रम में पेश किया। रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क, टोक्यो, लंदन में रहने वाले लोगों की कुल आय दिल्ली के मुकाबले काफी ज्यादा होगी। जहां तक हर साल आय में वृद्धि का मामला है तो दिल्ली के लोग इस मामले में ज्यादा भाग्यशाली होंगे। हालांकि आय में बढ़ोतरी के बावजूद दिल्ली में सामाजिक भेदभाव काफी ज्यादा होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक समाजिक भेदभाव ज्यादा होने के बावजूद दिल्ली में अपराध की दर भी कम है। दिल्ली में प्रति लाख 2.7 हत्याएं होने की बात इसमें कही गई है जबकि बोगोटा में यह दर 16.1 फीसद की है। न्यूयॉर्क में भी दिल्ली से लगभग दो गुना ज्यादा हत्याएं होती हैं। दिल्ली के बारे में एक अच्छी बात यह बताई गई है कि यहां सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करना दुनिया के अधिकांश शहरों से सस्ता है। लंदन, टोक्यो और न्यूयॉर्क के मुकाबले दिल्ली में सार्वजनिक वाहन दस गुना सस्ता है। यहां प्रति एक हजार लोगों पर सिर्फ 131 कारें हैं। यह आंकड़ा लंदन व न्यूयॉर्क के मुकाबले काफी कम है, लेकिन यहां प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है। प्रदूषण के लिए मुख्य वजह ट्रैफिक जाम को बताया गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com