पायल की छम-छम पॉजिटिव एनर्जी भी देती है
नई दिल्ली : किसी भी स्त्री के पैरों की सुंदरता में पायल चार चांद लगा देती है। स्त्रियों के सोलह श्रृंगार में पायल भी शामिल है। आमतौर पर यही माना जाता है कि पायल स्त्रियों के लिए श्रृंगार की वस्तु है, लेकिन इससे कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। पायल से प्राप्त होने वाले फायदों के विषय में काफी कम लोग ही जानते हैं। आमतौर पर पायल के संबंध में मान्यता है कि इसकी आवाज से दैवीय शक्तियां आकर्षित होती हैं और घर पर कृपा बनाए रखती हैं। यहां जानिए पुरानी मान्यताओं के अनुसार स्त्रियां पायल क्यों पहनती हैं और इससे क्या लाभ प्राप्त होते हैं...
दूर होती हैं नकारात्मक ऊर्जा
पायल की आवाज किसी का भी ध्यान तुरंत ही आकर्षित कर लेती है। पायल से निकलने वाला स्वर किसी संगीत से कम प्रतीत नहीं होता। पायल की आवाज से घर में नकारात्मक शक्तियों का असर कम हो जाता है और सकारात्मक शक्तियों को बल मिलता है। घर में सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है। वातावरण की पवित्रता बढ़ती है। मान्यता है कि जिस घर से पायल की आवाज आती रहती है, वहां देवी-देवताओं की विशेष कृपा रहती है। इसी कारण महिलाओं के लिए पायल पहनना अनिवार्य माना गया है।

पायल से होते हैं ये स्वास्थ्य लाभ
पायल पहनने से स्त्रियों को कई स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। सोने या चांदी से बनी पायल विशेष स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है। पायल हमेशा पैरों से रगड़ाती रहती है, इसी वजह से पैरों की हड्डियों को सोने या चांदी के तत्वों से मजबूती मिलती है। आयुर्वेद में कई दवाओं में धातुओं की भस्म का उपयोग किया जाता है। धातुओं की भस्म से जैसे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं, ठीक वैसे ही लाभ पायल पहनने से भी मिलते हैं।

देती है इशारा
पायल की आवाज अन्य लोगों के लिए एक इशारा है, इसकी आवाज से सभी को यह एहसास हो जाता है कि कोई महिला उनके आसपास है, अत: वे शालीन और सभ्य व्यवहार करें। ताकि स्त्री के सामने किसी तरह की कोई अभद्रता ना हो।
पायल की आवाज अन्य लोगों के लिए एक इशारा है, इसकी आवाज से सभी को यह एहसास हो जाता है कि कोई महिला उनके आसपास है, अत: वे शालीन और सभ्य व्यवहार करें। ताकि स्त्री के सामने किसी तरह की कोई अभद्रता ना हो।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com