-->

Breaking News

झारखंड में भाजपा को बढ़त, कश्मीर में भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली/रांची/धनबाद/जमशेदपुर/श्रीनगर : झारखंड और जम्मू-कश्मीर में हुए पांच चरणों के मतदान के बाद आज वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। दोनों राज्यों के प्रमुख राजनीतिक दलों के अंदर आंतरिक हलचल भी तेज हो गई है।

जम्मू कश्मीर की 87 विधानसभा सीटों के लिए सत्ताधारी नेशनल काफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है और इस बार यहां 821 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े थे। वहीं, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए 1136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा। राज्य में पिछले चौदह साल के दौरान नौ विभिन्न सरकारों का राज रहा और तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लगाया गया। नतीजों से पहले एग्जिट पोल में बताया गया है  कि झारखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है, वहीं जम्मू-कश्मीर में पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। राज्य में भाजपा के दूसरे नंबर की पार्टी बनने का अनुमान है।

चुनाव परिणाम लाइव

सुबह 11:50 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 25, कांग्रेस 15, नेशनल कॉन्फ्रेंस 9, पीडीपी 32 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 11:49 बजे
झारखंड: भाजपा 39, कांग्रेस 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा 22, झारंखड विकास मोर्चा 8 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 11:48 बजे
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा से सज्जद गनी लोग आगे। लंगेद से निर्दलीय अब्दुल राशिद शेख आगे।

सुबह 11:47 बजे
झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मझगांव सीट पर झामुमो के नीरल पूर्ति से चुनाव हार गए हैं। ​पाकुड जिला के लिट़्टीपाडा से पूर्व मंत्री साइमन मरांडी को झामुमो प्रत्‍याशी डॉक्टर अनिल मुर्मू ने 25 हजार 145 वोट से हरा दिया है। साइमन ने हाल में ही झामुमो को छोडकर भाजपा का दामन थामा था। पाकुड जिले के पाकुड़ सीट से आलमगीर आलम 14000 वोट से आगे।

सुबह 11:40 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 25, कांग्रेस 15, नेशनल कॉन्फ्रेंस 13, पीडीपी 29 और अन्य 5 सीटों पर आगे।

सुबह 11:39 बजे
झारखंड: भाजपा 39, कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा 21, झारंखड विकास मोर्चा 8 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 11:36 बजे
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ से भाजपा के सुनील कुमार शर्मा आगे।

सुबह 11:35 बजे
झारखंड: मझगांव में लगभग 11182 वोट से पीछे चल रहे हैं मधु कोड़ा। जामताड़ा जिले की नाला सीट से पांचवें राउंड की समाप्ति पर झामुमो के रविंद्र महतो, भाजपा के सत्यानंद से आगे। संताल में भाजपा झामुमो में कड़ी टक्कर, झाविमो ने भी लगाई सेंध दसवें राउंड में धनबाद विधानसभा से भाजपा के राज सिन्‍हा 27,000 वोट से आगे।

सुबह 11:32 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 24, कांग्रेस 14, नेशनल कॉन्फ्रेंस 13, पीडीपी 30 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 11:31 बजे
झारखंड: भाजपा 38, कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा 22, झारंखड विकास मोर्चा 8 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 11:20 बजे
जम्मू-कश्मीर: पहलगाम से पीडीपी के रफी अहमद मीर आगे। कारगिल से कांग्रेस के असगर अली आगे।

सुबह 11:19 बजे
झारखंड: देवघर विधानसभा क्षेत्र से राजद के सुरेश पासवान आगे, जेवीएम के संतोष पासवान दूसरे नंबर पर। दुमका जिले की जामा विस सीट से छठे साउंड की समाप्ति पर झामुमो की सीता सोरेन, बीजेपी के सुरेश मुर्मू से 1008 वोट से आगे। बोकारो जिले के बोकारो सीट से भाजपा प्रत्‍याशी विरंची नारायण 4533 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्‍याशी मंजूर अंसारी हैं। बोकारो जिले के बेरमो सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी योगेश्‍वर प्रसाद बाटुल 470 वोट से आगे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह है। राजेंद्र सिंह राज्‍य सरकार में मंत्री है। चंदनकियारी सीट पर झाविमो के अमर बाउरी 653 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आजसू के उमाकांत रजक हैं। गोमिया सीट से झामुमो के योगेंद्र यादव 6291 वोट से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्‍याशी माधवलाल हैं।

सुबह 11:14 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 25, कांग्रेस 16, नेशनल कॉन्फ्रेंस 14, पीडीपी 24 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 11:13 बजे
झारखंड: भाजपा 37, कांग्रेस 9, झारखंड मुक्ति मोर्चा 22, झारंखड विकास मोर्चा 8 और अन्य 5 सीटों पर आगे।

सुबह 11:12 बजे
जम्मू-कश्मीर: सोनवार से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पीछे चल रहे हैं।

सुबह 11:11 बजे
झारखंड: पाकुड़ जिले की महेशपुर सीट पर नौंवे राउंड की गिनती खत्म। झामुमो के स्टीफन मरांडी, भाजपा के देवीधन टुडू से लगभग सात हजार वोट से आगे। लिट्टीपाड़ा विस सीट पर बारहवें राउंड में झामुमो के डॉ अनिल मुर्मू, बीजेपी के साइमन मरांडी से 15794 वोट से आगे चल रहे हैं। पाकुड़ सीट से ग्यारहवें राउंड में कांग्रेस के आलमगीर आलम, बीजेपी प्रत्याशी रंजीत कुमार तिवारी से नौ हजार वोट से आगे। विष्णुपुर में भाजपा के समित पांचवें दौर की गिनती के बाद 370 वोटों से आगे। कोडरमा में पांचवें दौर के बाद- राजद की अन्नपूर्णा देवी को 14,848, भाजपा की नीरा को 13,400 वोट।

सुबह 11:04 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 24, कांग्रेस 17, नेशनल कॉन्फ्रेंस 16, पीडीपी 24 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 11:03 बजे
झारखंड: भाजपा 37, कांग्रेस 9, झारखंड मुक्ति मोर्चा 22, झारंखड विकास मोर्चा 7 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 11:02 बजे
जम्मू-कश्मीर: मेंढर से एनसी के जावेद अहमद राणा आगे। कमाह से पीडीपी के रजा महमूद आगे।

सुबह 11:01 बजे
झारखंड: दुमका विधानसभा सीट से तीसरे राउंड की समाप्ति पर भाजपा की लुइस मरांडी झामुमो के हेमंत सोरेन से 9256 वोट से आगे। गढवा में एसएन तिवारी चार हजार मतों से आगे। भवनाथपुर में भानु प्रताप शाही तीन हजार मतो से आगे। मनिका में राजद के रामचंद्र सिंह ने भाजपा के हरिकृष्‍ण सिंह पर 6459 मतो की बढत बनाई। कोयलांचल में भाजपा को भारी फायदा।

सुबह 10:58 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 24, कांग्रेस 17, नेशनल कॉन्फ्रेंस 18, पीडीपी 22 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 10:57 बजे
झारखंड: भाजपा 41, कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा 20, झारंखड विकास मोर्चा 7 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 10:52 बजे
जम्मू-कश्मीर: देवसर से कांग्रेस के मोहम्मद आमीन भट्ट आगे।

सुबह 10:51 बजे
झारखंड: झारखंड में 15 सीटों के नतीजे आए। भाजपा को 7, झामुमो 4, कांग्रेस 1, आजसू 1, जेवीएम 2। बोकारो जिले के बेरमो सीट से मंत्री सह कांग्रेस प्रत्‍याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह करीब 1866 वोट से पीछे चल रहे हैं। पहले नंबर पर भाजपा प्रत्‍याशी योगेश्‍वर प्रसाद बाटुल हैं। कोडरमा में तीसरे दौर के बाद राजद की अन्नपूर्णा देवी आगे।

सुबह 10:51 बजे
झारखंड: जगजीवन नगर स्थित अपने आवास पर टीवी देखकर चुनाव अपडेट लेते धनबाद से भाजपा प्रत्‍याशी राज सिन्‍हा।


सुबह 10:51 बजे
झारखंड: सरायढेला स्थित अपने आवास पर घोडे के साथ समय बीताते झरिया विधानसभा के भाजपा प्रत्‍याशी संजीव सिंह।

15.jpg

सुबह 10:36 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 23, कांग्रेस 15, नेशनल कॉन्फ्रेंस 17, पीडीपी 25 और अन्य 7 सीटों पर आगे।

सुबह 10:35 बजे
झारखंड: भाजपा 42, कांग्रेस 5, झारखंड मुक्ति मोर्चा 20, झारंखड विकास मोर्चा 9 और अन्य 5 सीटों पर आगे।

सुबह 10:34 बजे
जम्मू-कश्मीर: लेह से भाजपा के वेरिंग दोरजी आगे। किश्तवाड़ में भाजपा और कांग्रेस एक एक सीट पर आगे।

सुबह 10:33 बजे
झारखंड: तीसरे राउंड की मतगणना के बाद धनबाद विधानसभा से भाजपा के प्रतयाशी राज सिन्‍हा मात्र 125 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के मन्‍नान मल्लिक जबरदस्‍त टक्‍कर दे रहे हैं। सिंदरी में मासस के आनंद महतो 2000 वोट से आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर भाजपा के फूलचंद मंडल हैं। पोटका में झामुमो के संजीव सरदार भाजपा की मेनका सरदार से 17 सौ वोटों से चल रहे हैं आगे। मांडू से जेएमएम के जेपी पटेल 7014 वोट से आगे। गुमला के विशुनपुर से भाजपा के 466 मतो से आगे। चमरा लिंडा पिछडे।

सुबह 10:28 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 23, कांग्रेस 15, नेशनल कॉन्फ्रेंस 17, पीडीपी 24 और अन्य 8 सीटों पर आगे।

सुबह 10:27 बजे
झारखंड: भाजपा 42, कांग्रेस 5, झारखंड मुक्ति मोर्चा 20, झारंखड विकास मोर्चा 9 और अन्य 5 सीटों पर आगे।

सुबह 10:24 बजे
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा से पूर्व अलगाववादी नेता सज्जद लोन 1600 वोटों से आगे।

सुबह 10:23 बजे
झारखंड: बोकारो जिले के बोकारो सीट से भाजपा प्रत्‍याशी विरंची नारायण 2510 वोट से आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर झाविमो के इजराइल अंसारी हैं। बोकारो सीट से ही समरेश सिंह निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भजापा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा खरसावां में झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई से लगभग तेरह सौ वोटों से पीछे चल रहे हैं।

सुबह 10:22 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 23, कांग्रेस 15, नेशनल कॉन्फ्रेंस 18, पीडीपी 24 और अन्य 7 सीटों पर आगे।

सुबह 10:21 बजे
झारखंड: भाजपा 40, कांग्रेस 4, झारखंड मुक्ति मोर्चा 21, झारंखड विकास मोर्चा 8 और अन्य 8 सीटों पर आगे।

सुबह 10:18 बजे
जम्मू-कश्मीर: जम्मू पूर्व और जम्मू पश्चिम में भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त।

सुबह 10:17 बजे
झारखंड: ​दुमका जिले की दुमका विस सीट से भाजपा की लुइस मरांडी, झामुमो के हेमंत सोरेन से 3433 वोट से आगे। धनबाद जिले के निरसा विधानसभा से झामुमो के उम्‍मीदवार अशोक मंडल 3000 वोट से फाब्‍ला की अपर्णा सेन से आगे चल रहे हैं। जामताडा विधानसभा में कांग्रेस के इरफान अंसारी 5000 वोट से भाजपा के वीरेंद्र मंडल से आगे। नाला विधानसभा से भाजपा के सत्‍यानंद झा उर्फ बाटुल 400 वोट से झामुमो के र‍वींद्र नाथ महतो से आगे। सारठ विधानसभा में भाजपा के उदयशंकर सिंह उर्फ चुन्‍ना सिंह 7000 वोट से झामुमो के शशांक शेखर भोक्‍ता से आगे।

सुबह 10:16 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 23, कांग्रेस 15, नेशनल कॉन्फ्रेंस 17, पीडीपी 25 और अन्य 7 सीटों पर आगे।

सुबह 10:05 बजे
झारखंड: भाजपा 39, कांग्रेस 5, झारखंड मुक्ति मोर्चा 22, झारंखड विकास मोर्चा 8 और अन्य 7 सीटों पर आगे।

सुबह 10:14 बजे
जम्मू-कश्मीर: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा जम्मू-कश्मीर और झारखंड दोनों जगहों पर सरकार बनाएगी। कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर और पीडीपी के गुलाम नबी लोन आगे।

सुबह 10:13 बजे
झारखंड: ​धनबाद के टुंडी विधानसभा में झामुमो के मथुरा महतो 2200 वोट से झाविमो के सबा अहमद से आगे चल रहे हैं। देवघर के सारठ विधानसभा से भाजपा प्रत्‍याशी चुन्‍ना सिंह 1367 वोट से झामुमो के शशांक शेखर भोक्‍ता से आगे चल रहे हैं।

सुबह 10:08 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 23, कांग्रेस 14, नेशनल कॉन्फ्रेंस 18, पीडीपी 25 और अन्य 7 सीटों पर आगे।

सुबह 10:07 बजे
झारखंड: भाजपा 41, कांग्रेस 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा 20, झारंखड विकास मोर्चा 7 और अन्य 7 सीटों पर आगे।

सुबह 10:02 बजे
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा से सज्जाद गनी लोन को मिली बढ़त।

सुबह 10:01 बजे
झारखंड: चाइबासा से झामुमो के दीपक बरुआ भाजपा के जेबी तुबिद से आगे। सिमडेगा से भाजपा की विमला प्रधान आगे। धनबाद से भाजपा के राज सिन्हा आगे। पश्चिमी जमशेदपुर से भाजपा के सरयू राय आगे। सिमरिया से जेवीएम के गणेश गंजू आगे। महागामा से भाजपा के अशोक कुमार आगे।

सुबह 10:00 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 21, कांग्रेस 14, नेशनल कॉन्फ्रेंस 20, पीडीपी 23 और अन्य 8 सीटों पर आगे।

सुबह 9:59 बजे
झारखंड: भाजपा 45, कांग्रेस 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा 21, झारंखड विकास मोर्चा 5 और अन्य 4 सीटों पर आगे।

सुबह 9:58 बजे
जम्मू-कश्मीर: लेह में कांग्रेस आगे। खनियार सीट पर पीडीपी और नेशन कॉन्फ्रेंस में कड़ा मुकाबला। कारगिल में कांग्रेस 1000 वोटों से आगे।

सुबह 9:57 बजे
झारखंड: सिसई में तीन राउंड के बाद झामुमो आगे। महगामा से भाजपा के अशोक जेवीएम के इकबाल से आगे। गोड्डा में राजद आगे। दुमका जिले के जरमुंडी विस क्षेत्र में जेवीएम के देवेंद्र कुंवर , बीजेपी के अभयकांत प्रसाद से 1959वोट से आगे। बोकारो जिले के चंदनकियारी सीट से झाविमो प्रत्‍याशी अमर बाउरी 1422 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आजसू के उमाकांत रजक हैं। धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्‍याशी ढुल्‍लू महतो 1300 वोट से जदयू के प्रत्‍याशी जलेश्‍वर महतो से आगे। धनबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्‍याशी 4000 वोट से कांग्रेस प्रत्‍याशी मन्‍नान मल्लिक से आगे।

सुबह 9:56 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 23, कांग्रेस 14, नेशनल कॉन्फ्रेंस 21, पीडीपी 21 और अन्य 8 सीटों पर आगे।

सुबह 9:55 बजे
झारखंड: भाजपा 48, कांग्रेस 5, झारखंड मुक्ति मोर्चा 22, झारंखड विकास मोर्चा 4 और अन्य 2 सीटों पर आगे।

सुबह 9:52 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा की हिना भट्ट पीछे।

सुबह 9:51 बजे
झारखंड: ​मधुपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्‍याशी राज पलिवार 1300 वोट से जेवीएम के प्रत्‍याशी शाहीद खान से आगे। कोल्हान में बारह सीटों का आया रुझान, छह पर भाजपा और छह पर झामुमो आगे। दुमका जिले की शिकारीपाड़ा विस क्षेत्र से  पहले राउंड की गिनती खत्म होने के बाद झामुमो के नलिन सोरेन, जेवीएम के परितोष सोरेन से 2870 वोट से आगे। साहिबगंज जिले के बोरियो विस सीट से मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी से 1502 वोट से आगे। दुमका जिले के दुमका विस क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती खत्म। भाजपा की लुइस मरांडी झामुमो के हेमंत सोरेन से 3433 वोटों से आगे।

सुबह 9:44 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 27, कांग्रेस 14, नेशनल कॉन्फ्रेंस 15, पीडीपी 24 और अन्य 7 सीटों पर आगे।

सुबह 9:43 बजे
झारखंड: भाजपा 51, कांग्रेस 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा 18, झारंखड विकास मोर्चा 4 और अन्य 2 सीटों पर आगे।

सुबह 9:42 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा के अश्विनी कुमार और डॉक्टर कृष्ण लाल आगे।

सुबह 9:41 बजे
झारखंड: ​गोड़्डा जिले के गोड़डा विधानसभा में राजद के संजय यादव 600 वोट से आगे। भाजपा के रघुमंडल चल रहे हैं पीछे। महागामा विधानसभा में भाजपा प्रत्‍याशी अशोक भगत 8000 वोट से जेवीएम के शाहीद इकबाल से चल रहे हैं आगे। पोडैयाहाट विधानसभा में जेवीएम प्रत्‍याशी प्रदीप यादव 3000 वोट से भाजपा के देवेंद्र नाथ सिंह से आगे। कोल्हान में दस सीटों का आया रुझान, छह पर भाजपा और चार पर झामुमो आगे।

सुबह 9:40 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 28, कांग्रेस 8, नेशनल कॉन्फ्रेंस 14, पीडीपी 31 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 9:39 बजे
झारखंड: भाजपा 53, कांग्रेस 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा 16, झारंखड विकास मोर्चा 4 और अन्य 2 सीटों पर आगे।

सुबह 9:38 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा के दिलीप सिंह भदरवाह से आगे। बनिहाल से कांग्रेस के वकार रसूल वानी आगे।

सुबह 9:37 बजे
झारखंड: जमशेदपुर पश्चिमी में भाजपा प्रत्याशी सरयू राय आगे चल रहे हैं। जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा के रघुवर दास चल रहे हैं आगे। मझगांव में झामुमो आगे, चक्रधरपुर में झामुमो आगे, ईचागढ़ में भाजपा आगे, सरायकेला-खरसावां सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री झामुमो के दशरथ गागराई से पीछे चल रहे हैं।

सुबह 9:36 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 30, कांग्रेस 7, नेशनल कॉन्फ्रेंस 14, पीडीपी 30 और अन्य 6 सीटों पर आगे।

सुबह 9:35 बजे
झारखंड: भाजपा 54, कांग्रेस 6, झारखंड मुक्ति मोर्चा 15, झारंखड विकास मोर्चा 4 और अन्य 2 सीटों पर आगे।

सुबह 9:34 बजे
जम्मू-कश्मीर: पीडीपी के जावेद हसन बेग बारामूला से आगे।

सुबह 9:33 बजे
झारखंड: गिरिडीह जिले के जमुआ सीट से भाजपा प्रत्‍याशी केदार हाजरा 302 वोट से आगे, दूसरे नंबर पर भाकपा माले प्रत्‍याशी अशोक पासवान है। गिरिडीह जिले के गिरिडीह सीट से भाजपा प्रत्‍याशी निर्भय शहबादी झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से 3900 वोट से आगे चल रहे हैं। शहबादी कुछ समय पहले तक बाबूलाल मरांडी के करीबी रहे हैं और झाविमो छोडकर भाजपा में शामिल हुए थे। गिरिडीह जिले के धनवार सीट से भी झाविमो सु्प्रीमो बाबूलाल मरांडी माले प्रत्‍याशी राजकुमार से पीछे चल रहे हैं। गिरिडीह जिले के बगोदर सीट से भाकपा माले प्रत्‍याशी विनोद सिंह आगे चल रहे हैं।

सुबह 9:32 बजे
जम्मू-कश्मीर: पीडीपी से आगे निकली भाजपा।

सुबह 9:31 बजे
झारखंड: जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर मधुकोड़ा की पत्नी एवं जय भारत समानता पार्टी की प्रत्याशी मधु कोड़ा को मिले 3742 वोट, भाजपा के मंगल सोरेन को 2469 वोट। चक्रधरपुर विधानसभा सीट पर झामुमो के प्रत्याशी शशिभूषण सामड को मिले 6980 वोट, भाजपा की नवमी उरांव को मिले 1806 वोट। ईचागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के साधुचरण महतो को मिले 3214 वोट, झामुमो की सविता महतो को 1910 वोट, झाविमो को 1556 वोट और कांग्रेस 461 वोट।

सुबह 9:30 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 31, कांग्रेस 5, नेशनल कॉन्फ्रेंस 10, पीडीपी 29 और अन्य 4 सीटों पर आगे।

सुबह 9:29 बजे
झारखंड: भाजपा 54, कांग्रेस 4, झारखंड मुक्ति मोर्चा 11, झारंखड विकास मोर्चा 4 और अन्य 2 सीटों पर आगे।

सुबह 9:24 बजे
जम्मू-कश्मीर: सोनवार से उमर अब्दुल्ला 626 वोटों से पीछे, लेकिन बीरवाह से 1200 वोटों से आगे।

सुबह 9:23 बजे
झारखंड: जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस के सन्नी सिंकू से आगे। लेकिन मझगांव सीट पर मधु कोड़ा चल रहे हैं पीछे। झरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्‍याशी संजीव सिंह 1500 वोट से आगे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के नीरज सिंह।

सुबह 9:23 बजे
झारखंड: धनबाद के पोलिटेक्निक कॉलेज स्थ्ति मतगणना केंद्र पहुंचे झरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्‍याशी नीरज सिंह।

13.jpg

सुबह 9:23 बजे
झारखंड: देवघर के जसीडीह स्थित मतगणना केंद्र पर राजद प्रत्‍याशी सुरेश पासवान व झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्‍याशी संतोष पासवान।

12.jpg

सुबह 9:22 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 27, कांग्रेस 2, नेशनल कॉन्फ्रेंस 8, पीडीपी 30 और अन्य 4 सीटों पर आगे।

सुबह 9:21 बजे
झारखंड: भाजपा 46, कांग्रेस 4, झारखंड मुक्ति मोर्चा 9, झारंखड विकास मोर्चा 4 और अन्य 4 सीटों पर आगे।

सुबह 9:20 बजे
जम्मू-कश्मीर: सोनवार से उमर अब्दुल्ला पीछे। अनंतनाग से मुफ्ती मोहम्मद सईद आगे।

सुबह 9:19 बजे
झारखंड: ईचागढ़ विधानसभा सीट पर पोस्टल वोटों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो को मिले छह वोट, झामुमो प्रत्याशी सविता महतो को मिले तीन वोट और कांग्रेस प्रत्याशी हिकिम चंद्र महतो को मिले एक वोट। बोकारो जिले के बोकारो सीट से भाजपा प्रत्‍याशी विरंची नारायण कांग्रेस प्रत्‍याशी मंजूर अंसारी से 364 वोट से पीछे। बोकारो जिले के चंदनकियारी सीट से झाविमो उम्‍मीदवार अमर बाउरी आगे। बोकारो जिले के बेरमो सीट से मंत्री सह कांग्रेस प्रत्‍याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह भाजपा उम्‍मीदवार से पीछे।

सुबह 9:06 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 23, कांग्रेस 1, नेशनल कॉन्फ्रेंस 7, पीडीपी 25 और अन्य 4 सीटों पर आगे।

सुबह 9:05 बजे
झारखंड: भाजपा 42, कांग्रेस 4, झारखंड मुक्ति मोर्चा 9, झारंखड विकास मोर्चा 4 और अन्य 2 सीटों पर आगे।

सुबह 9:04 बजे
जम्मू-कश्मीर: नौशेरा से भाजपा के रविंद्र राना पीछे। हजरतबल और खनियार से पीडीपी आगे। हंदवाडा से सज्जान लोन आगे।

सुबह 9:03 बजे
झारखंड: जमशेपुर पश्चिमी में बैलेट पेपर की गिनती पूरी। भाजपा प्रत्याशी सरयू राय को 36 में से 22 और सात वोट मिले कांग्रेस प्रत्याशी एवं मंत्री बन्ना गुप्ता को। गोड्डा जिले के गोड्डा विस क्षेत्र में तीसरे राउंड की गिनती पूरी। राजद के संजय यादव 800 वोट से आगे। भाजपा के रघु मंडल दूसरे नंबर पर।

सुबह 9:02 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 15, कांग्रेस 0, नेशनल कॉन्फ्रेंस 6, पीडीपी 21 और अन्य 3 सीटों पर आगे।

सुबह 9:01 बजे
झारखंड: भाजपा 35, कांग्रेस 2, झारखंड मुक्ति मोर्चा 9, झारंखड विकास मोर्चा 4 और अन्य 2 सीटों पर आगे।

सुबह 9:00 बजे
जम्मू-कश्मीर: ईदगाह से नेशनल कॉफ्रेंस के मुबारक गुल आगे। झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद पीछे।

सुबह 8:59 बजे
झारखंड: जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास मंदिर में माथा टेककर मतगणना स्थल को-ऑपरेटिव कॉलेज के लिए रवाना। ​साहिबगंज जिले के बोरियो विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती पूरी। झामुमो यहां से आगे। भाजपा के ताला मरांडी को 2233 वोट मिले। झामुमो के लोबिन हेम्ब्रम को 4002 मिले।

सुबह 8:58 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 10, कांग्रेस 1, नेशनल कॉन्फ्रेंस 6, पीडीपी 15 और अन्य 1 सीटों पर आगे।

सुबह 8:57 बजे
झारखंड: भाजपा 27, कांग्रेस 2, झारखंड मुक्ति मोर्चा 9, झारंखड विकास मोर्चा 2 और अन्य 2 सीटों पर आगे।

सुबह 8:56 बजे
जम्मू-कश्मीर: जम्मू पूर्व और रामनगर में भाजपा, तो गांधीनगर में कांग्रेस आगे।

सुबह 8:55 बजे
झारखंड: सरायकेला खरसावां में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा झामुमो के दशरथ गागराई से पीछे। ​जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट पर भाजपा के सरयू राय कांग्रेस के बन्ना गुप्ता से आगे।

सुबह 8:54 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 8, कांग्रेस 1, नेशनल कॉन्फ्रेंस 6, पीडीपी 15 और अन्य 1 सीटों पर आगे।

सुबह 8:53 बजे
झारखंड: भाजपा 19, कांग्रेस 2, झारखंड मुक्ति मोर्चा 9, झारंखड विकास मोर्चा 2 और अन्य 1 सीटों पर आगे।

सुबह 8:52 बजे
जम्मू-कश्मीर: पीडीपी के मुफ्ती मोहम्मद सईद अनंतनाग से आगे।

सुबह 8:51 बजे
झारखंड: कोल्हान के पहले चरण का आया रुझान, मधु कोड़ा दूसरे स्थान पर। धनवार सीट से बैलेट पेपर की गिनती में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी आगे। जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास चल रहे हैं आगे।

सुबह 8:50 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 8, कांग्रेस 1, नेशनल कॉन्फ्रेंस 4, पीडीपी 12 और अन्य 0 सीटों पर आगे।

सुबह 8:49 बजे
झारखंड: भाजपा 15, कांग्रेस 1, झारखंड मुक्ति मोर्चा 7, झारंखड विकास मोर्चा 1 और अन्य 1 सीटों पर आगे।

11.jpg

सुबह 8:48 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा दूसरे नंबर पर चल रही है।

सुबह 8:47 बजे
झारखंड: गोड्डा जिले के महागामा  विधानसभा क्षेत्र में बैलेट पेपर की गिनती पूरी। बीजेपी को 276 कांग्रेस को 71 जेवीएम को 37 मत मिले। बरहेट से मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन 94 वोट से आगे। गिरिडीह में अब तक मतणगना शुरू नहीं, सिर्फ धनवार सीट के बैलेट की गिनती हुई।

सुबह 8:46 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 8, कांग्रेस 1, नेशनल कॉन्फ्रेंस 3, पीडीपी 12 और अन्य 0 सीटों पर आगे।

सुबह 8:45 बजे
झारखंड: भाजपा 12, कांग्रेस 1, झारखंड मुक्ति मोर्चा 6, झारंखड विकास मोर्चा 1 और अन्य 1 सीटों पर आगे।

10.jpg

सुबह 8:44 बजे
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की खनियार सीट पर पीडीपी आगे। श्रीनगर की ईदगाह सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस आगे।

सुबह 8:43 बजे
झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले की मझगांव विधानसभा सीट पर झामुमो के निरल पूर्ति पहले चक्र में तीन हजार वोट से आगे चल रहे हैं। यहां पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा दूसरे नंबर पर हैं।

सुबह 8:42 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 7, कांग्रेस 1, नेशनल कॉन्फ्रेंस 1, पीडीपी 11 और अन्य 0 सीटों पर आगे।

सुबह 8:41 बजे
झारखंड: भाजपा 11, कांग्रेस 1, झारखंड मुक्ति मोर्चा 5, झारंखड विकास मोर्चा 1 और अन्य 1 सीटों पर आगे।

9.jpg

सुबह 8:40 बजे
जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस का खाता खुला।

सुबह 8:39 बजे
झारखंड: भाजपा की विमला प्रधान सिमडेगा से आगे चल रही हैं। बाबूलाल मरांडी धनवार से आगे चल रहे हैं। दुमका से हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं।

सुबह 8:38 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 7, कांग्रेस 1, नेशनल कॉन्फ्रेंस 1, पीडीपी 10 और अन्य 0 सीटों पर आगे।

सुबह 8:37 बजे
झारखंड: भाजपा 10, कांग्रेस 1, झारखंड मुक्ति मोर्चा 3, झारंखड विकास मोर्चा 1 और अन्य 0 सीटों पर आगे।

सुबह 8:36 बजे
जम्मू-कश्मीर: पीडीपी और भाजपा में कांटे की टक्कर।

सुबह 8:35 बजे
झारखंड: जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मंत्री बन्ना गुप्ता पिता से आशीर्वाद लेकर और मंदिर में माथा टेककर मतगणना स्थल को-ऑपरेटिव कॉलेज की ओर हुए रवाना।

सुबह 8:34 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 7, कांग्रेस 0, नेशनल कॉन्फ्रेंस 1, पीडीपी 10 और अन्य 0 सीटों पर आगे।

सुबह 8:33 बजे
झारखंड: भाजपा 8, कांग्रेस 1, झारखंड मुक्ति मोर्चा 3, झारंखड विकास मोर्चा 0 और अन्य 0 सीटों पर आगे।

सुबह 8:31 बजे
झारखंड: भाजपा 7, कांग्रेस 1 और झारखंड मुक्ति मोर्चा 3 सीटों पर आगे।

सुबह 8:30 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा की हिना भट्ट आगे चल रही हैं।

सुबह 8:29 बजे
जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का खाता अभी तक नहीं खुल पाया है।

सुबह 8:28 बजे
झारखंड: भाजपा 6, कांग्रेस 1 और झारखंड मुक्ति मोर्चा 2 सीटों पर आगे।

सुबह 8:26 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 4 और पीडीपी 4 सीटों पर आगे।

सुबह 8:24 बजे
झारखंड: रांची से भाजपा के सीपी सिंह के आगे।

सुबह 8:23 बजे
जम्मू-कश्मीर: भाजपा 3 और पीडीपी 3 सीटों पर आगे।

सुबह 8:22 बजे
झारखंड: बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और झारखं
- See more at: http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-Jammu-and-Kashmir-Jharkhand-poll-results-Assembly-election-2014-Narendra-Modi-Sonia-Gandhi-Rahul-Gandhi-Shibu-Soren-Hemant-Soren-Babulal-Marandi-Arjun-Munda-Omar-Abdullah-Mufti-Mohammad-Sayeed-Ranchi-Dhanbad-Jamshedpur-Srinagar-BJP-Congr-39-39-464946.html#sthash.D7cNEGGj.dpuf

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com