-->

Breaking News

उत्तर प्रदेश में भयंकर कोहरा, दिल्ली में भी चमकी ठंड

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार दिन और रात के तापमान में हो रही वृद्धि के बाद अब राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान हालांकि सामान्य से अधिक है। राजधानी में तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

ऐसी संभावना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू एवं कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से राजधानी का तापमान गिरने के संभावना है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

राजधानी में आद्र्रता का स्तर भी अधिकतम 88 फीसद और न्यूनतम 28 फीसद दर्ज किया गया। हवाओं में नमी के कारण जहां तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, वहीं आद्र्रता का स्तर भी बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को आद्र्रता का अधिकतम स्तर 76 फीसद था।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान सुबह हल्की धुंध तथा हल्का कोहरा छाए रहने बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।शुक्रवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और हल्की धुंध छा गई। यमुना नदी के आसपास छाई धुंध।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com