-->

Breaking News

13वर्षीय शुभम ने खोली अपनी कंपनी, मां को बनाया CEO

कैलीफोर्निया : महज 13 साल की छोटी सी उम्र में भारतीय मूल के आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले शुभम बनर्जी ने एक अद्भुत काम किया है. कैलीफोर्निया के रहने वाले शुभम ने एक सस्ते  ब्रेल प्रिंटर बनाने वाली कंपनी खोली है. ब्रेल प्रिंटर का उपयोग नेत्रहीन लोग पढ़ने के लिए करते हैं, यह उपकरण अक्षरों को ब्रेल लिपि में पेपर पर उभार देता है.

आइटी कंपनी इंटेल ने शुभम की ब्रेल प्रिंटर बनाने वाली कंपनी 'ब्रोगो लैब्‍स' पर निवेश भी किया है. शुभम ने पिछले साल 23 फरवरी को एक ब्रेल प्रिंटर विकसित किया था. इस प्रिंटर को उसके स्‍कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में भी शामिल किया गया था.
 
इस उपकरण के आविष्‍कार के बारे में शुभम ने  बताया कि उसने अपने पिता से पूछा था कि नेत्रहीन लोग कैसे पढ़ते हैं. शुभम के पिता ने उसेगूगल पर सर्च करने को कहा. उपकरण के बारे में जानकारी लेने पर उसने पाया कि ब्रेल प्रिंटर काफी महंगा करीब 2000 डॉलर के दाम के साथ  और वजन में भी काफी भारी है. इसी से शुभम को ब्रेल प्रिंटर पर काम करने की प्रेरणा मिली.

बहरहाल अपने लैब में शुभम एक ऐसा ही किफायती और कम वजन वाले ब्रेल प्रिंटर का निर्माण करना चाहते हैं. जिसका उपयोग नेत्रहीन लोग  आसानी से कर सकें. कम उम्र होने केकारण शुभम ने अपनी मां को अपनी कंपनी का सीइओ बनाया है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com