-->

Breaking News

गडकरी के 'रामभक्त' बयान पर आजम का बीजेपी पर कटाक्ष

लखनऊ : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मोदी सरकार को 'रामभक्तों की सरकार' बताने वाले विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है।

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि वह गुजारिश करते हैं कि रामभक्तों की यह सरकार दूसरों पर सितम न करे।

आजम ने आगे कहा, 'रामभक्त होने का यह मतलब नहीं है कि मस्जिद गिरा दी जाए। गुजरात बना दिया जाए। मुजफ्फरनगर में बेगुनाहों का कत्लेआम किया जाए।'

गौरतलब है कि यूपी के फैजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'पीएम नरेंद्र मोदी सरकार राम भक्तों की सरकार है। जय श्रीराम का नारा देने वालों की सरकार है।' गडकरी के इस बयान पर अब विवाद हो रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com