नकवी समेत 19 भाजपा नेताओं को एक साल की सजा, जमानत
रामपुर। रामपुर की कोर्ट ने भाजपा नेता व केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित 19 भाजपा नेताओं को एक साल कैद की सजा सुनाई है। सभी पर थाने का घेराव करने और जाम लगाने का मुकदम चल रहा था।
नकवी के खिलाफ वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में पटवाई थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 341 के तरह मुकदमा दर्ज हुआ था। उन पर आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा का झंडा लगा वाहन रोकने और उसे सीज करने पर भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया था। रोड पर जाम लगा दिया था। जानकारी मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी भी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए थे।
इस मामले में पटवाई पुलिस ने नकवी समेत 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तब से अदालत में मुकदमे की सुनवाई चल रही थी। बुधवार को न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए नकवी सहित 19 भाजपा नेताओं के लिए एक साल कैद की सजा तय किया। इसके बाद नकवी सहित सभी नेताओं ने जमानत के लिए कोर्ट को अर्जी दी, जिसपर कोर्ट ने दो-दो जमानतदार उपलब्ध कराने पर रिहा करने का आदेश दिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com