-->

Breaking News

एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'करन-अर्जुन' के सफलता के 20 साल

मुंबई : पुनर्जन्म और बदले की कहानी पर बनी डायरेक्टर राकेश रोशन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'करन-अर्जुन' ने सफलता के 20 साल पूरे कर लिए हैं। 13 जनवरी, 1995 को रिलीज हुई इस फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख और सलमान खान दोनों ही अब 49 साल के हो गए हैं। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के बाद 'करन-अर्जुन' साल 1995 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म रही। खास बात यह है कि इस फिल्म के करन और अर्जुन यानी शाहरुख और सलमान आज के सुपरस्टार हैं। आइए जानते हैं शाहरुख-सलमान से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स...

शाहरुख की पहली सैलरी 50 रुपए

- शाहरुख को दिल्ली के कोलंबिया स्कूल में बेस्ट स्टूडेंट के लिए 'सोर्ड ऑफ ऑनर' अवार्ड से नवाजा गया था।
 
- स्कूल के दिनों में शाहरुख की हिंदी बेहद खराब थी। तब उनकी मां उनसे कहती थीं कि अगर तू एक्जाम में हिंदी में पास हो गया तो मैं तुझे फिल्म दिखाउंगी। शाहरुख को फिल्में बहुत पसंद थीं इसलिए उन्होंने हिंदी में अच्छे नंबर लाने की तैयारी शुरू कर दी थी।
 
- पहली सैलरी के रूप में शाहरुख को केवल 50 रुपए मिले थे। यह पैसे उन्हें दिल्ली में गायक पंकज उधास के लाइव कंसर्ट शो में द्वारपाल (परिचायक) की नौकरी के लिए मिले थे। बाद में शाहरुख ने इन पैसों से ट्रेन का टिकट कटाया और आगरा पहुंच गए ताजमहल देखने।
 
- 1994 में आई कुंदन शाह की फिल्म 'कभी हां कभी ना' के लिए शाहरुख ने बुकिंग विंडो से टिकट खरीदकर फिल्म देखी थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख ने 25 हजार रुपए खर्च किए थे। फिल्म में शाहरुख खान भी थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com