30 जनवरी तक टीनू जोशी न्यायिक हिरासत में
भोपाल। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरेंडर करने वालीं बर्खास्त आईएएस टीनू जोशी को आज शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।मिली जानकारी के अनुसार विशेष न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्रा के अवकाश पर होने के कारण इस मामले में 30 जनवरी को सुनवाई होगी। टीनू ने 13 जनवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। उधर, टीनू के वकील ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे समय से फरार चल रहीं बर्खास्त आईएएस अफसर टीनू जोशी ने मंगलवार, 13 जनवरी को अदालत में सरेंडर कर किया था। वे चिरायु अस्पताल की एंबुलेंस से अदालत पहुंची थीं। व्हीलचेयर से उन्हें कोर्ट रूम तक ले जाया गया था। बीमारी का हवाला देते हुए उनके वकील ने जमानत की मांग की थी, जिसे अदालत ने नामंजूर करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था। इस मामले में टीनू के पति बर्खास्त आईएएस अफसर अरविंद जोशी अभी भी फरार चल रहे हैं। हालांकि 4 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद यानी 17 जनवरी को जब टीनू जोशी को कोर्ट में पेश किया गया, तब उनकी चाल बदली हुई थी। वे दूसरी मंजिल पर मौजूद कोर्ट तक तेज कदमों से सीढ़ियां चढ़ते पहुंचीं। वापसी के वक्त भी उनकी चाल तेज थी।
अदालत में टीनू लगभग चार घंटे मौजूद रही थीं। इस दौरान किसी से बात नहीं की। पूरे समय सिर झुकाकर बैठी रहीं। चेहरे को शॉल से ढंके रखा। जमानत नामंजूर होने का आदेश सुनकर रो पड़ीं। कुछ देर बाद अपने ईयररिंग उतारकर पर्स में रखे। पर्स अपने एक सहयोगी को दे दिया। इसके बाद अदालत की बैरक से आए पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com