साढ़े तीन लाख बच्चो को पिलाई जाएगी पोलियों की दवा
भोपाल। इस बार करीब साढ़े तीन लाख बच्चे पोलियों की दवाई पिलाने का लक्षय रखा गया है। 19 जनवरी से शुरू होने वाले अभियान में पोलियो से बचाव की दवाई तो पिलाई जाएगी। साथ ही टीकाकरण भी किया जाएगा।
सीएमएचओ डॉक्टर पंकज शुक्ला ने इंडिया वन समाचार को बताया कि इस बार पोलियो अभियान की थीम आरआरपीपी रखी गई है। रुटीन एम्यूनाइजेशन विद पल्स पोलियों के तहत 3.50 लाख बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाई जाएगी। दवाई पिलाने के साथ रुटीन टीकों की भी जांच की जाएगी। ऐसे बच्चों का लेखा उनके विशेष टीकाकरण बुक में किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार टीकाकरण अभियान में रोटरी क्लब को शामिल किया गया है। बीते दिनों पोलियो अभियान से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें निर्णय हुआ था कि ईट के भटटों में कार्यरत मजदूर, पत्थर तोड़ने वाले श्रमिक व घुमंतू लोगों के बच्चों को भी दवाई पिलाई जाएगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com