-->

Breaking News

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बीजेपी और आप पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शनिवार की शाम एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. आप का आरोप है कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के परिजनों और गुंडों ने आप पार्टी के उम्मीदवार सही राम के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में भी आग लगा दी.

आप का कहना है कि बिधूड़ी समर्थकों ने बिना किसी उकसावे के धारदार हथियारों से उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया है. आप पार्टी के कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आप पार्टी ने इस पूरी घटना के दौरान पुलिस के रोल पर भी सवाल उठाए हैं. आप का आरोप है कि इस घटना के दौरान पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने खड़े रहे थे.

वहीं बीजेपी ने भी आप पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पहले मारपीट करने का आरोप लगाया है. बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हमारे कार्यक्रम में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को आने की क्या जरूरत थी.
इस घटना पर आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा दिल्ली में बीजेपी चुनाव हार रही है और यह हताशा के संकेत हैं. जिस तरह से बीजेपी के लोगों ने हिंसा की उससे उनकी हार का अंतर और बढ़ेगा.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com