मनमोहन सिंह देश को बताएं कोयला घोटाले का सचः स्वामी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि पूर्व प्रधनामंत्री डॉ मनमोहन सिंह की छवि इमानदार नेता की रही है। देश की भलाई के लिए उन्हें कोयला घोटाले का सच बताना चाहिए, क्योंकि जिस समय कोयला घोटाला हुआ था। उस समय कोयला मंत्रालय का चार्ज उनके ही पास था।
गौरतलब है कि कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में हिंडाल्को से जुड़े एक मामले में सीबीआइ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से दो-तीन दिन पहले गहन पूछताछ की। हालांकि दोनों ही पक्षों ने इस बात की पुष्टि नहीं की।
सीबीआइ की प्रवक्ता कंचन प्रसाद और पूर्व प्रधानमंत्री के सहायक से इस बारे में पूछे जाने पर इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया। हालांकि जानकार सूत्रों के अनुसार अदालती फरमान के चलते सीबीआइ अधिकारियों के एक दल ने तीन दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री के निवास पर उनसे गहन पूछताछ की।
सूत्रों का कहना है कि मनमोहन सिंह से ये तफ्तीश उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के पीएमओ को 7 मई 2005 और 17 जून 2005 को लिखे पत्रों के सिलसिले में हुई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com