राष्ट्रीय राजधानी में लागू किया गया यातायात प्रतिबंध
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के पहले राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों यातायात पाबंदी लगाई गई है। आईटीसी मौर्य होटल के आसपास की सड़कें वाहनों की आवाजही के लिए बंद कर दी गई हैं जबकि राजपथ की ओर जाने वाली सड़कें शनिवार शाम से आम लोगों के लिए बंद रहेगी।
पुलिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड और अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर नई दिल्ली इलाके में सामान्य यातायात प्रतिबंध लगाया है। 25 और 26 जनवरी को नयी दिल्ली इलाके, सी हेक्सागन इंडिया गेट से बचने की सलाह दी गयी है। 27 जनवरी को अगस्त क्रांति पर मार्ग पर पाबंदी रहेगी और लोगों से अगस्त क्रांति मार्ग से बचने का अनुरोध किया गया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) अनिल शुक्ला ने बताया कि सरदार पटेल मार्ग का हिस्सा- सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, धौला कुआं तक नौ बजे सुबह से आम यातायात के लिए बंद रहेगा। अकबर रोड और कोपरनिकस मार्ग के बीच सी हेक्सागन इंडिया गेट पर यातायात की अनुमति नहीं होगी। कस्तूरबा गांधी मार्ग और अशोक रोड पर भी कुछ घंटे के लिए यातायात बंद रहेगा। पुलिस ने बताया कि मथुरा रोड-भगवान दास दोड और रिंग रोड पर भी यातायात प्रभावित होगा। राजपथ पर रविवार शाम छह बजे से 26 जनवरी को समारोह खत्म होने तक वाहन नहीं चल सकेंगे। गणतंत्र दिवस के दिन तिलक मार्ग, बीएसजे मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से लेकर लाल किला तक यातायात की अनुमति नहीं होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com