Breaking News

कांग्रेस महापौर प्रत्याशियों के नामों का आज होगा ऐलान

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस महापौर प्रत्याशियों के नाम आज सोमवार दोपहर बाद घोषित करेगी। दिल्ली में आला नेताओं को भरोसे में लेकर प्रत्याशी चयन को अंतिम रूप देने की रणनीति बनाई जा चुकी है। इंदौर महापौर के लिए महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल और भोपाल में कैलाश मिश्रा के नाम पर प्रदेश कांग्रेस में लगभग सहमति बन गई है। जबलपुर में गीता शरद तिवारी और वत्सला मिश्रा के नाम हैं।

मंथन का दौर:
सूत्रों ने बताया कि महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के चयन को लेकर रात में अंतिम दौर का मंथन होगा। प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव सभी वरिष्ठ  पदाधिकारियों के साथ चर्चा करके गुणदोष के आधार पर सूची को अंतिम रूप देंगे। बताया जा रहा है कि प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनने के बाद बड़े नेताओं से हरी झंडी लेकर आज सोमवार को दोपहर बाद घोषणा की जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com