मंत्रालय में लहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
भोपाल । देश का सबसे ऊंचा तिरंगा मध्यप्रदेश मंत्रालय के वल्लभ भवन पार्क में लहराएगा। इस तिरंगे की ऊंचाई 229.6 फीट होगी। इतना ही नहीं भारत-पाकिस्तान के वाघा बार्डर की तर्ज पर यहां पर शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा एसएएफ के जवान बैंड बजाकर बीटिंग द रीट्रिट करेंगे। तिरंगे को एक बार लगाने के बाद इसे उतारा नहीं जाएगा। रात में भी तिरंगे पर रोशनी बनी रहे। इसके लिए 1000-1000 वॉट की दो फ्लड लाईट लगाई जाएंगी।
इस ध्वज को लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई हैं, ध्वज के लिए स्टील पोल को शुक्रवार को लगाया जाएगा। हालांकि ध्वजारोहण की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। मुख्यसचिव अंटोनी जेसी डिसा ने मुख्यमंत्री को 25 जनवरी अथवा अन्य किसी तारीख को कार्यक्रम करने का प्रस्ताव भेजा है।
सरकार का मानना है कि इस गरिमामय समारोह को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक भी आएंगे। यह देश में अपने तरह का पहला आकषर्षक आयोजन होगा। वर्तमान में देश में सबसे ऊंचा तिरंगा हाल ही में मुंबई में 223.04 फीट की ऊंचाई पर लगाया गया है। इसी प्रकार दिल्ली में अप्रैल 2014 को 209 फीट ऊंचा तिरंगा कनाट पैलेस के राजीव चौक में जिंदल गु्रप ने लगवाया है। इसके अतिरिक्त देश भर में 11 स्थानों पर 207 फीट ऊंचाई वाले तिरंगे लहरा रहे हैं।
60 फीट चौड़ा 90 फीट लंबा
प्रदेश में स्थापित होने वाले सबसे ऊंचे तिरंगे का आकार 60 फीट चौ़़डा और 90 फीट लंबा होगा। इसका वजन लगभग 45 किलोग्राम होगा। तिरंगे का कपड़ा मुंबई की फ्लैग शॉप से लिया गया है, जो कि डेनियर पॉलिस्टर का बना है। तिरंगे को हाईटेंशन स्टील से बने खंबे पर लगाया जाएगा, इसे बजाज इलेक्ट्रीकल्स मुंबई से खरीदा गया है। झंडे को पोल पर मोटर से च़़ढाया जाएगा। इसमें लगभग 20 मिनट का समय लगेगा। इस पर लगभग एक करो़़ड पए का खर्च आया है। इसमें 45 किलोग्राम तिरंगे का कप़़डा लगभग 5 लाख, तिरंगे का 12.5 टन वजनी खंबा 60 लाख और उसका स्टैंण्ड सहित अन्य खर्च शामिल हैं।
एसएएफ का बैंड
हर शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे वल्लभ भवन में वाघा बार्डर की तर्ज पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसएएफ का बैंड गार्ड आफ आनर के साथ झंडे को सलामी देते हुए नेशनल एंथम की धुन बजाएगा इसके बाद 15 मिनिट तक देशभक्ति के गीतों का प्रस्तुतिकरण देगा। बैंड में एक प्लाटून कमांडर, दो हवलदार और आठ जवान शामिल होंगे।
एक नजर में
फ्लैग फांउडेशन ऑफ इंडिया ने देश भर में 11 स्थानों पर 207 फीट ऊंचाई पर तिरंगे लहरा रहे हैं। इनमें हनुमान वाटिका केथल हरियाणा, ब्रह्मसरोवर कुरूक्षेत्र, लाडवा हरियाणा, हिसार हरियाणा, सोनीपत हरियाणा, अंगुल उड़ीसा, नेशनल मिलट्री म्यूसियम बैंगलोर, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड विजय नगर कर्नाटका, जयपुर राजस्थान, कनक्कुनु पैलेस त्रिवेंदरम और कोटा राजस्थान शामिल हैं। इसी तरह 100 फीट की ऊंचाई पर देश भर में 46 तिरंगे लगाए गए हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com