-->

Breaking News

MD में एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी

भोपाल। बागसेवनिया इलाके में विदेश में ए​डमिशन के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

बागसेवनिया पुलिस ने बताया कि इंदौर के रहने वाले डॉ सिध्दार्थ सोहनी ने एमडी में एडमिशन के लिए नवीन शर्मा, डाक्टर रंजीत सिंह और राजकुमार को एक करोड़ रुपए दिए थे। तीन महीने बाद भी एडमिशन न मिलने पर डॉ सोहनी ने जब अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन नवीन और उसके साथियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। कुछ दिनों बाद नवीन ने अपना मोबाइल भी ऑफ कर लिया।

इसके बाद डॉ सोहनी ने नवीन के विभिन्न ठिकानों पर पहुंचकर भी जानकारी जुटानी चाही, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। थक-हारकर डॉ सोहनी ने शुक्रवार देर रात बागसेवनिया थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com