-->

Breaking News

पुलिस का खुलासा: गोंडवाना एक्सप्रेस में बम रखने वाला गिरफ्तार

भोपाल। गोंडवाना एक्सप्रेस के एस-8 कोच की बर्थ नंबर 25-26 के नीचे विस्फोटक ​बिहार निवासी विनीत कुमार ने रखा था। बताया जा रहा है कि अपने बहन बहनोई को फंसाने के इरादे से इस बम को प्लांट किया था। फिलहाल पुलिस ने विनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

रेल डीजी ने बताया कि 6 दिन पहले गोंडवाना एक्सप्रेस के एस-8 कोच की बर्थ नंबर 25-26 के नीचे विस्फोटक से भरा थैला रखने वाले बिहार के गया में ग्रामीण विकास विभाग में सहायक यंत्री विनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

इन्होंने बताया कि विनीत कुमार ने ही गोंडवाना एक्सप्रेस में पायरो बम ट्रांसप्लांट किया था, इसने अपने बहन बहनोई को फंसाने के इरादे से बम रखा था। दिलीप का अपने बहन और बहनोई से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी का बदला लेने के लिए विनीत कुमार ने बम रखा था।

क्या था मामला:
जांच में सामने आया था कि बम जबलपुर में बनाए गए हैं। हालांकि जिस पॉलीथिन में ये रखे गए थे यह गया की एक साड़ी की दुकान की थी। इस पर लिखे फोन नंबर पर संपर्क कर बमों का बिहार कनेक्शन भी खंगाला गया था। ट्रेन की बोगी में रखे थैले में जो सामान मिला है, उससे विस्फोट करना मुश्किल था। सभी सामान खुला था। यह किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है। इसकी जांच की गर्इ् थी।

क्या है पायरो तकनीकः
जानकारों के मुताबिक धुआं और धमाका करने वाले कई बमों को एक सर्किट के माध्यम से जोड़कर विस्फोटक तैयार करने को पायरो तकनीक कहा जाता है। बैटरी से कनेक्ट होने पर कम क्षमता के बम भी जोर का धमाका करते हैं, जो घातक भी हो सकते हैं।
जांच में किसने क्या किया:

- एटीएस की टीम- सुतली बम और बैटरी को खंगाला

- आईबी की टीम- पूरे मामले की खबर लेकर अधिकारियों को दी गई थी जानकारी

- जीआरपी- विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला बनाकर एफआईआर दर्ज की थी

- जिला पुलिस- बैटरी, बम, टेप, सर्किट, थैले के जुड़े तार को खंगाला था

- आरपीएफ- डॉग स्कवॉड लेकर ट्रेनों की जांच की थी

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com